Allu Arjun Reaction On Allegation: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल एक तरफ सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने अल्लू अर्जुन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप तेलंगाना विधानसभा में लगाए गए जिसमें कहा गया कि पुष्पा 2 के प्रीमियर के वक्त एक महिला की मौत हो गई। एक छोटा लड़का अस्पताल में भर्ती है, इसके बावजूद एक्टर ने फिल्म को देखना जारी रखा। अब इन गंभीर आरोपों पर अल्लू अर्जुन ने रिएक्शन दिया है।
अल्लू अर्जुन हुए इमोशनल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने शनिवार शाम जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते तेलंगाना विधानसभा में अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को नकार दिया। इस दौरान एक्टर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के आरोपों और अपने कानूनी एडवाइजर के साथ नोटपैड पढ़ते हुए इमोशनल हो गए।
अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, जिसमें पुलिस समेत किसी की गलती नहीं है।’ शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए उन्होंने थिएटर को अपना ‘मंदिर’ कहा और बोले कि ऐसा कुछ होने से उन्हें दुख होता है। अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘मैंने कथित तौर पर कहा है, उसके बारे में बहुत सी गलत खबरें, झूठे आरोप और गलत संचार हैं। मैं अपमानित महसूस करता हूं और यह चरित्र हनन है। लोग मुझे 20 साल से जानते हैं। क्या मैं ऐसे बोल सकता हूं? मैं अपने काम पर नहीं जा पा रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee कैसे बने रियलिटी शोज के स्टार? नेटवर्थ जान आपको भी लगेगा झटका!
दुर्घटना पर जताया दुख
पुष्पा 2 एक्टर ने दावा करते हुए कहा कि वह चाहते हुए भी अभी तक अपनी फिल्म थिएटर में नहीं देख सके हैं क्योंकि यह उनकी 3 साल की मेहनत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत दुख है कि मेरी मौजूदगी में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे जिससे मुझे दुख होता है। जब मैं थिएटर गया तो मैं गैर जिम्मेदार नहीं था, 20 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ।’
अल्लू अर्जुन ने यहां क्लीयर किया कि पुलिस की परमिशन के बिना वह थिएटर में गए थे यह झूठ है। एक्टर ने कहा, ‘कोई रोड शो नहीं था। मैं सिर्फ अपने फैंस के सामने हाथ हिलाने के लिए कार से बाहर निकला था। मुझे उम्मीद थी कि वह मेरी कार जाने देंगे।’ अल्लू अर्जुन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें थिएटर में कोई पुलिस नहीं मिली थी। न पुलिस ने उन्हें जाने को कहा था। वह सिर्फ इसलिए वहां से गए थे क्योंकि उन्हें भीड़भाड़ को लेकर चेतावनी दी गई थी।
बच्चे के लिए क्या बोले एक्टर
अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि जो हुआ उसका पता उन्हें अगले दिन चला था। एक्टर ने कहा, ‘मेरी वाइफ और बच्चे साथ थे। अगर मुझे पता होता तो क्या मैं जाते वक्त अपने बच्चों को साथ नहीं लेकर जाता? मैं सिर्फ वाइफ के साथ गया था। मैं अपने बच्चों से प्यार करता हूं। मैं किसी और बच्चे के साथ ऐसा नहीं करूंगा। मेरा भी एक बच्चा है, जो पीड़ित की उम्र का है। क्या मैं पिता नहीं हूं? क्या मैं समझ नहीं सकता कि पिता को कैसा महसूस होता है?’ बता दें कि भगदड़ में घायल बच्चा अभी कोमा में है और अस्पताल में भर्ती है।
क्या लगा था एक्टर पर आरोप
गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाते हुए अकबरुद्दीन और रेवंत ने कहा था कि जो स्टार फिल्म देखने थिएटर गए थे, उन्हें घटना के समय जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें बताया था कि भगदड़ मची थी और दो बच्चे गिर गए हैं, महिला मर गई है। फिल्म स्टार ने उनकी तरफ देखा, स्माइल की और कहा, ‘अब फिल्म हिट होगी।’
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
8 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines