इंडस्ट्री पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, मशहूर फिल्म निर्माता ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Producer Kevin Turen Passes Away: हिट सीरीज यूफोरिया और द आइडल के निर्माता केविन ट्यूरेन (Kevin Turen) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Producer Kevin Turen Passes Away

Producer Kevin Turen Passes Away

Producer Kevin Turen Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। हिट सीरीज यूफोरिया और द आइडल के निर्माता केविन ट्यूरेन (Kevin Turen) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

बता दें कि केविन ट्यूरेन का महज 44 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। केविन ट्यूरेन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस से लेकर उनके परिवार तक हर कोई केविन ने निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

केविन से निधन से पूरा परिवार बेहद दुखी

बता दें कि निर्माता केविन ट्यूरेन के निधन से हर कोई दुखी है। हाल ही में उनके पिता ने एक बयान में बताया कि केविन उनके लिए बहुत खास थे। केविन के बिना उनको यह दुनिया बेहद छोटी लगती है। बताते चलें कि केविन के परिवार में उनकी पत्नी एवेलिना और उनके दो बेटे जैक और जेम्स हैं। केविन के जाने के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन

अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

बता दें कि केविन ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर कोई उनके काम की खूब तारीफ करता है। केविन ने पहले लैरी क्लार्क की वासुप रॉकर्स को बनाया था। बाद में उन्होंने सैम लेविंसन के साथ काम किया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मैल्कम एंड मैरी, ट्रे शुल्ट्ज की वेव्स, निकोलस जारेकी की आर्बिट्रेज, नैट पार्कर की द बर्थ ऑफ ए नेशन, कोर्नेल मोंड्रुजो की पीसेस ऑफ अ वुमन , रामिन बहरानी की 99 होम्स को भी बनाया है।

विज्ञापन

टीवी में भी किया काम

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने टीवी में भी काम किया है। केविन लेविंसन के यूफोरिया और द आइडल के साथ-साथ ओलिवियर असायसा इरमा वेप भी शामिल थे। दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद आता है। वहीं, अब वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन हर किसी के दिल में हमेशा रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ