Priyanka Chopra Movie SSMB 29: भारतीय सिनेमा के सबसे मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म SSMB 29 इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जंगल एडवेंचर पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है, लेकिन हाल ही में कुछ लीक हुए वीडियो और तस्वीरों ने फिल्म निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है।
ओडिशा से लीक हुआ महेश बाबू का वीडियो
फिल्म की शूटिंग इन दिनों ओडिशा के कोरापुट में चल रही थी, जहां से कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। इन लीक हुई तस्वीरों में महेश बाबू और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को एक साथ देखा गया, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पृथ्वीराज भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन उनकी मां के बयान के बाद ये खबर और पुख्ता हो गई।
इसके बाद ओटीवी (OTV) ने एक और वीडियो लीक किया, जिसमें सेमिलीगुड़ा, कोरापुट के तालामली हिलटॉप पर एक विशाल सेट को दिखाया गया था। इस वीडियो में एक ओपन एरिया में भव्य सेट तैयार किया जा रहा था, जिससे फैंस एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई।
फिल्म की टीम ने उठाए सुरक्षा कदम
वायरल हो रहे वीडियो में महेश बाबू को एक अहम सीन शूट करते हुए देखा गया, जिससे फिल्म की टीम बेहद नाराज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो फिल्म की कहानी से जुड़े अहम राज खोल सकते हैं। इस वजह से टीम अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
फिल्म से जुड़ी जानकारियां लीक न हों, इसे रोकने के लिए अब तीन लेवल की सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। शूटिंग स्पॉट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अब बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
SSMB 29 की कहानी और कास्ट
SSMB 29 की कहानी को एसएस राजामौली के पिता और फेमस लेखक विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा है। ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी, जो भारतीय सिनेमा के लिए बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट लेकर आएगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। प्रियंका ओडिशा में फिल्म के शूट के लिए भी पहुंच चुकी हैं। हालांकि अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी में एक बंद कमरे में हुए पूजा समारोह के बाद शुरू हुई थी। पहले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में पूरी की गई, जिसके बाद टीम ओडिशा गई।
यह भी पढ़ें: Chhaava ने तोड़ा ब्लॉकबस्टर Pushpa 2 का ये रिकॉर्ड, 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines