---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी को लेकर बात की. उनकी शादी को 8 साल का वक्त हो गया है. उन्होंने बताया कि उनके इस रिश्ते पर उन्हें भरोसा नहीं था. एक्ट्रेस के मुताबिक लोग उनकी शादी के टूटने का इंतजार कर रहे हैं.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 12, 2026 12:10
Priyanka chopra, Priyanka chopra On her Marriage
निक जोनस संग रिश्ते पर प्रियंका चोपड़ा ने की बात. (photo- Priyanka Chopra/Insta)

हिंदी सिनेमा जगत की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पहली बार एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं. फैंस महेश बाबू के साथ प्रियंका की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने वैराइटी इंडिया से हाल ही में बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी निक जोनस संग शादी को लेकर बात की कि कुछ लोगों को उनके इस रिश्ते पर जरा भी भरोसा नहीं था. देसी गर्ल ने बताया कि हॉलीवुड स्टार से शादी पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति भी जताई गई थी. एक्ट्रेस ने इसी बातचीत में अपनी शादी टूटने पर रिएक्शन दिया और कहा कि उनका शादी को 8 साल का वक्त हो गया है. अगर लोग अभी भी इस रिश्ते के टूटने का इंतजार कर रहे हैं कि ये कब टूटेगा या फिर बर्बाद होगा तो वो उनकी मर्जी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा

प्रियंका चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहती हैं कि उन्होंने अब इस बारे में सोचना ही छोड़ दिया है. देसी गर्ल ने कहा कि समझ नहीं आता कि उन्होंने ऐसा क्या किया, जो लोगों को उनका रिश्ता इतना खटकता था. एक्ट्रेस मानती हैं कि शायद इसी वजह से वो दोनों ही अलग देशों से हैं, अलग-अलग धर्म के हैं और उम्र में भी फर्क नहीं है. प्रियंका ने कहा कि ये सब सुनकर उन्हें बहुत दुख होता था. प्रियंका ने बताया कि अब उन्हें अपने रिश्ते पर होने वाली चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो और निक एक-दूसरे में खोए रहते हैं. वो बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टीवी से बनी स्टार, बिग बॉस से मिली अलग पहचान; भोजपुरी-बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी ये हसीना

पति निक जोनस को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को लेकर भी बात की और उन्होंने इस दौरान उनकी तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि उनकी शादी बहुत जल्दी हो गई थी. मिलने के सिर्फ छह महीने में ही उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने निक से शादी की तो उन्हें भी लग रहा था कि ये सच हो रहा है या नहीं. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें लग रहा था कि ये सब नकली है और दिखावा है. इसे प्रियंका ने पागलपन बताया. लेकिन प्रियंका मानती हैं कि निक में सच्चाई, ईमानदारी है और ये बात उन्हें हर दिन इंस्पायर करती है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Aishwarya Mohanraj? जिन्होंने इंजेक्शन से घटाया वजन; सोहा अली खान ने भी की तारीफ

प्रियंका निक की शादी को हुए 8 साल

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 8 साल का वक् हो गया है. दोनों ने साल 2018 में फेरे लिए थे और उनके बीच करीब 10 साल का अंतर है. प्रियंका, निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं. उम्र का इतना फासला होने की वजह से भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. रिश्ते पर काफी सवाल भी उठे थे. लेकिन दोनों की दमदार केमिस्ट्री ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. इस रिश्ते से दोनों की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा हैं, जिसका जन्म 2022 में हुआ था.

First published on: Feb 12, 2026 12:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.