Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

’25 मौके दिए मगर…’, राजपाल यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, लगाई फटकार

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई और कहा कि उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया, जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा. चलिए बताते हैं कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर और क्या कहा.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 12, 2026 14:26
Rajpal yadav Bail Plea Hearing
राजपाल यादव को जेल या बेल?

बॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर विवादों में बने हुए हैं. वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. उन पर 9 करोड़ के कर्ज का केस है. पैसे चुकाने में असमर्थ होने की वजह से एक्टर ने खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उनकी मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स आगे आए. ऐसे में अब उनकी जमानत याचिका की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हुई, जिसमें अभिनेता को कोर्ट की ओर से फटकार लगाई गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल यादव से पूछा गया कि क्यों वो सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं? हालांकि, वो इस बात को कुबूल कर चुके हैं उन्होंने पैसे उधार लिए थे. कोर्ट की ओर से एक्टर से कहा गया कि उन्होंने तो अपना गुनाह कुबूल किया था और वादा भी किया था कि वो पैसे चुकाएंगे. कोर्ट ने कहा कि अब सजा हो गई तो सजा रोकने के लिए बात कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टीवी से बनी स्टार, बिग बॉस से मिली अलग पहचान; भोजपुरी-बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी ये हसीना

राजपाल यादव के वकील ने क्या दी दलील?

इसके अलावा राजपाल यादव के वकील ने अपनी दलील में कहा कि उन्होंने उसी डेट पर कहा था कि वो इस मामले को सेटल करना चाहते हैं. राजपाल ने कोर्ट में कहे अपने शब्दों को मान रखने के लिए सरेंडर किया. दलील में ये भी कहा गया कि फिल्म में जो 5 करोड़ रुपये को इन्वेस्ट किया था वो उसे चुकाना चाहते हैं. वहीं, वकील की ओर से सफाई भी दी गई कि राजपाल यादव की ओर से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है.

हाईकोर्ट- वहीं, राजपाल के वकील की दलील पर कोर्ट की ओर से कहा गया कि समझ नहीं आता है कि ये बहस हो क्यों रही है? कोर्ट की ओर से राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा गया कि जज ने कहा था कि वो हस्तेक्षप नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो पैसे चुकाएंगे. फिर सालों तक उन्होंने पेमेंट नहीं की. कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने की वजह से राजपाल को सरेंडर करना पड़ा. जज ने राजपाल के वकील को पिछला ऑर्डर देखने के लिए कहा और याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि जेनुअन ट्रांसजेक्शन हुई थी. फिल्म के प्रोडक्शन को फाइनेंस किया गया था. कोर्ट ने नोटिस किया कि वो सेटलमेंट की संभावनाएं तलाश रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात

वकील ने जमानत के लिए दी ये दलील

इतना ही नहीं, राजपाल यादव के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और पब्लिक से मदद मिल रही है. इस पर कोर्ट ने कहा कि इसका किसी भी बात से क्या लेना देना है? कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि 25 बार कहा गया है कि ये कर्ज है, अगर अमाउंट को जमा करने को तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रहेगी. इस पर फिर से वकील ने जमानत के लिए दलील दी कि वो कोर्ट में बतौर सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने लिए तैयार हैं. लेकिन राजपाल के परिवार में शादी है इसलिए उन्हें जमानत चाहिए.

गौरतलब है कि राजपाल यादव को बॉलीवुड के बड़े स्टार्स से मदद मिल रही है. मीका सिंह से लेकर अजय देवगन, सोनू सूद तक ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.

First published on: Feb 12, 2026 01:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.