Pre Oscar Event 2023: बला की खूबसूरत लगीं Priyanka Chopra, फोटोज वायरल

Priyanka Chopra, Pre Oscar Event 2023: दुनियाभर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscar 2023) को लेकर बहुत उत्सुकता है। इस बार का 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स रविवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है। बॉलीवुड- हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं। उन्हीं में से एक […]

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra, Pre Oscar Event 2023: दुनियाभर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscar 2023) को लेकर बहुत उत्सुकता है। इस बार का 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स रविवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है। बॉलीवुड- हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)। ऑस्कर के प्री इवेंट प्रियंका ने फोटो शूट करवाए, जो इंटरनेट में आग रही हैं।

बला की खूबसूरत लगी Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

Priyanka Chopra ने पहना व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्री ऑस्कर इवेंट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज में देसी गर्ल व्हाइट कलर के मरमेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर की है।

फैंस को पसंद आया Priyanka Chopra का ये लुक

इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने फर जैकेट पहनी हुई है। इन फोटोज में प्रियंका अपने बोल्ड लुक से कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की दिलकश अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

प्रियंका ने सिटाडेल के लिए ली रिचर्ड जितनी फीस

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि यह पहली बार है, जब उन्हें रिचर्ड मैडेन अभिनीत उनकी हालिया फिल्म सिटाडेल के लिए अपने पुरुष सह-कलाकार के समान फीस मिली है। इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है उन्होंने, इसका कोई खुलासा नहीं किया है। प्रियंका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिज़हन’ से की और बाद में 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब, अभिनेत्री रिचर्ड के साथ रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी।

पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा

इस बार भी अकादमी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही समारोह से पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा। ऑस्कर 2023 के पल पल की अपडेट्स के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही हॉलीवुड 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भी तैयारी हो रही है।

प्री ऑस्कर इवेंट

इस बीच सिनेमा के सबसे बड़े अकाडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) को लेकर दुनियाभर के सिनेमाप्रेमी काफी एक्साइडेट हैं। हाल ही में 95वें अकाडमी अवॉर्ड से पहले एक प्री ऑस्कर इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की है।

First published on: Mar 10, 2023 04:11 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें