Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या Panchayat Season 4 जून में ही हो जाएगा रिलीज? मेकर्स ने दिया हिंट

Panchayat Season 4: 'पंचायत सीजन 4' की रिलीज को लेकर प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर किया है। नए पोस्ट को देखने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अब ऐसा क्या कहा गया है? चलिए जानते हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 6, 2025 12:12
Panchayat Season 4
'पंचायत सीजन 4' की रिलीज को लेकर प्राइम वीडियो ने बड़ा ऐलान किया है। (Photo Credit- Instagram)

Panchayat Season 4: ‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। प्राइम वीडियो पर जल्द ही ‘पंचायत’ का नया सीजन आने वाला है और रिलीज से पहले मेकर्स फैंस का अटेंशन ग्रैब करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इस बार ‘पंचायत’ में चुनाव का माहौल देखने को मिलने वाला है। फुलेरा में एक बार फिर चुनाव होंगे। अब मंजू देवी और क्रांति देवी चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी होने वाली हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें मंजू देवी की पार्टी का ऑफिशियल सॉन्ग रिलीज किया गया।

क्या जून में ही आ जाएगा ‘पंचायत सीजन 4’?

अभी तो फैंस इस गाने की चर्चा करके भी नहीं हटे थे कि अब मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अभी तक यही बताया जा रहा था कि ‘पंचायत सीजन 4’ दो जुलाई को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ये सीरीज तय समय से पहले ही दस्तक दे सकती है। इस बात का अंदाजा हम खुद नहीं लगा रहे, बल्कि प्राइम वीडियो ने खुद इस बात का हिंट दिया है।

---विज्ञापन---

प्राइम वीडियो पर ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज पर मिला हिंट

अभी कुछ देर पहले प्राइम वीडियो के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में अपकमिंग सीजन को लेकर एक पॉजिटिव हिंट दिया गया है। दरअसल, एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें फैंस को ये उम्मीद दी गई है कि इस बार ये सीजन उनकी उम्मीद से पहले आ सकता है। पोस्टर में 6 लोग दिखाए गए हैं। सचिव जी के एक तरफ मंजू देवी और उनके पति प्रधान जी अपने दोस्त प्रहलाद पांडे के साथ खड़े हैं। तो दूसरी तरफ क्रांति देवी और उनके पति बनारकस दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं…’।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में परिवार समेत मशहूर साउथ एक्टर गंभीर रूप से घायल, पिता का हुआ निधन

‘पंचायत 4’ जल्दी आया तो क्या करेंगे फैंस?

वहीं, इसे शेयर करते हुए कैप्शन में फैंस से सवाल किया गया है कि तो क्या करोगे? नया सीजन जल्द ही आ रहा है। अब ‘पंचायत’ से जुड़ा ये पोस्ट देखकर यही लग रहा है कि नया सीजन जुलाई से पहले ही आ जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स नए सीजन की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं, फैंस इस पोस्ट को देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही मेकर्स के सवाल का मजेदार जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उस दिन की सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दूंगा।’ एक लड़की ने लिखा, ‘सीजन 4 देखने के बाद पढ़ना शुरू कर दूंगी।’ कोई बोला, ‘CAT एग्जाम की तैयारी शुरू कर दूंगा।’ तो कोई क्लास में फर्स्ट आने, तो कोई लौकी की सब्जी बनाने की बात कर रहा है।

First published on: Jun 06, 2025 12:12 PM

संबंधित खबरें