Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मां के निधन से बेहाल Prakash Raj, अंतिम संस्कार में हुए इमोशनल, बेटे का भी बुरा हाल, VIDEO

Prakash Raj Mother's Funeral: दिग्गज पैन इंडिया एक्टर प्रकाश राज की मां के अंतिम संस्कार में उनके बेटा का बुरा हाल नजर आया. इस दौरान प्रकाश अपने बेटे को संभालते नजर आए.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 31, 2026 17:21
Prakash Raj Mother's Funeral
Prakash Raj Mother's Funeral. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Prakash Raj Mother’s Funeral: दिग्गज पैन इंडिया एक्टर प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का निधन हो गया है. बेंगलुरु में प्रकाश राज की मां का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान ना सिर्फ प्रकाश राज बल्कि उनके बेटे का भी बुरा हाल नजर आया. इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें प्रकाश अपने बेटे को संभालते नजर आ रहे हैं.

प्रकाश राज की मां का अंतिम संस्कार

प्रकाश राज की मां के अंतिम संस्कार से एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में खुद प्रकाश राज अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रकाश राज खुद बेहद इमोशनल और परेशान नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनका बेटा बुरी तरह से रो रहा है, जिसे प्रकाश चुप कराते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

दादी की याद में रोता नजर आया प्रकाश का बेटा

वीडियो में प्रकाश का बेटा अपनी दादी की याद में रोता नजर आया. प्रकाश अपने बेटे को संभाल रहे हैं. हालांकि, ये पल उनके लिए भी बेहद मुश्किल है, लेकिन फिर भी वो खुद को और अपने परिवार को संभाल रहे हैं. गौरतलब है कि प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का निधन रविवार सुबह (29 मार्च) को 86 साल की उम्र में हो गया था.

सर्जरी के बाद याददाश्त कमजोर

प्रकाश राज की मां का निधन हेल्थ संबंधी बीमारियों के कारण उनके पारिवारिक निवास पर हुआ था. खबरों के अनुसार, प्रकाश की मां को दिमाग में सिस्ट की समस्या थी और बाद में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी याददाश्त काफी कमजोर हो गई थी. इस सर्जरी के बाद प्रकाश की मां परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पाती थी.

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाश राज की मां के निधन की खबर से फैंस और फिल्मी जगत में शोक की लहर है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. साथ ही परिवार को भी इस दुख को सहने की शक्ति दे. प्रकाश राज की मां के अंतिम संस्कार में हर किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए दुआ की.

यह भी पढ़ें- कितने घंटे की होगी Bhooth Bangla? अक्षय कुमार की फिल्म पर आया लेटेस्ट अपडेट

First published on: Mar 31, 2026 05:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.