Taylor Swift: दुनियाभर में अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक बेहद पसंद किया जाता है। हालांकि टेलर स्विफ्ट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
इस बीच अब फिर से टेलर स्विफ्ट और उनके बॉयफ्रेंड एल्विन के ब्रेकअप को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। इस खबर ने फैंस को बहुत निराश कर दिया है।
टेलर स्विफ्ट और एल्विन
खबरें हैं कि टेलर स्विफ्ट और एल्विन को हॉलीवुड का चेहेता कपल माना जाता है और अब दोनों ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने ने पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी भी की थी। हालांकि दोनों की शादी अमेरिका में वैध नहीं मानी गई थी।
और पढ़िए – Gumraah BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘गुमराह’, चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट
टेलर स्विफ्ट ने इंटरव्यू में कही थी ये बात
बीते साल एक इंटरव्यू में टेलर स्विफ्ट ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि- ‘अगर आप लैवेंडर जोन में थे तो इसका मतलब है कि आप उस प्यार की चमक में थे। मैंने सोचा कि यह बहुत सुंदर था। मुझे लगता है जब आप इस लैवेंडर कलर वाली दुनिया में होते हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं वहीं रहो और लोगों को तुम्हें जो भी कहना है कहने दो।’
दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं टेलर स्विफ्ट
बताते चलें कि टेलर स्विफ्ट दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर भी टेलर स्विफ्ट की जबरदस्त फैल फॉलोइंग है और अक्सर टेलर स्विफ्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
बता दें कि टेलर स्विफ्ट के इंस्टाग्राम हैंडल पर 253 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर लिवरपूल में ‘विजिलेंटे शिट’ के वीडियो को शूट कर रही हैं। साथ ही इस वीडियो में उनके साथ टेलर लॉटनर और जॉय किंग हैं।
साल 2008 में हुई थी टेलर स्विफ्ट की डेटिंग की शुरूआत
वहीं, साल 2008 में टेलर स्विफ्ट की डेटिंग की शुरूआत हुई थी और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के जेठ बन चुके सिंगर जो जोनस को 4 महीने डेट किया था और फिर इनका ब्रेकअप हो गया था।
वहीं, एक्टर लूकस टिल के साथ भी सिंगर का रिश्ता रहा था और सिंगर ने बॉयफ्रेंड के साथ बहुत अच्छा बर्ताव नहीं किया था, जिसके चलते उनका रिश्ता खत्म हुआ। इसके बाद टेलर स्विफ्ट ने सिंगर जॉन मेयर को डेट किया और कुछ महीनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
फिर इसके बाद टेलर स्विफ्ट ने हॉलीवुड के फेमस एक्टर जेक जिलएनहॉल को डेट किया और उनके जन्मदिन पर ब्रेकअप कर लिया।
और पढ़िए – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्चिंग में शहनाज को दी सलाह, बोले- ‘अब मूव ऑन करो’
जेक के बाद टेलर स्विफ्ट की जिंदगी में कॉनर कैनेडी आए और फिर उनसे भी सिंगर ने ब्रेकअप कर लिया। साल 2015 में टेलर स्विफ्ट की मुलाकात फेमस डीजे कैल्विन हर्रिस से हुई थी और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।
मार्वल मूवीज के फेवरेट विलेन लोकी का रोल निभाने वाले एक्टर टॉम हिडलस्टन को भी सिंगर ने डेट किया और फिर इनके साथ भी सिंगर ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद टेलर की जिंदगी में बॉयफ्रेंड जो एल्विन की एंट्री हुई और अब इन दोनों के भी अलग होने की खबर है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines