हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parineeti Chopra On Marriage: राघव चड्ढा के साथ शादी को लेकर परिणीति चोपड़ा ने शर्माते हुए दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

विज्ञापन
Parineeti Chopra On Marriage With Raghav Chadha

Parineeti Chopra On Marriage With Raghav Chadha: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर एक साथ दिखे तो हर तरफ दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन गई।

रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही बातें होने लगी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।

हालांकि अभी दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बीच अब शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा को किया गया स्पॉट

बीती रात यानी 28 मार्च को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जब एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया गया, तो परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस शरमाती हुए मुस्कुराती नजर आई।

शादी के सवाल पर ऐसा रहा परिणीति का रिएक्शन

जब परिणीति ने शादी को लेकर सवाल को सुना तो वह शर्म से लाल हो गई और मुस्कुराती रही। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहन था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दी थी बधाई

बता दें कि खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि परिणीति ने राघव से सगाई भी कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि आप सांसद संजीव अरोड़ा ने तो रूमर्ड कपल को बधाई भी दी है।

बीते दिन संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं, उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से शुभकामनाएं.” संजीव के इस ट्वीट के बाद कंफर्म माना जा रहा था कि दोनों वाकई एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ बिताने वाले हैं।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे परिणीति और राघव

बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola