Param Sundari Box Office Collection Day 5: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी की कमाई में पांचवें दिन उछाल देखने को मिला। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 7 फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी भी ये मूवी अपने बजट से काफी दूर है। चलिए जानते हैं ‘परम सुंदरी’ ने किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है?
यह भी पढ़ें: Param Sundari की कमाई में 5वें दिन फिर आया उछाल, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
किन मूवीज से पीछे?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पांचवें दिन ‘परम सुंदरी’ ने 4.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का कलेक्शन 34.25 करोड़ हो गया है। इस हिसाब से मूवी ने 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की ‘देवा’, अजय देवगन की ‘आजाद’, इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’, खुशी कपूर की ‘लवयापा’, आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’, अर्जुन कपूर की ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ और जॉन अब्राहम ‘द डिप्लोमैट’ शामिल है।
किसने कितनी की कमाई?
‘देवा’ ने पांच दिनों में 24.3 करोड़, ‘आजाद’ ने 5.8, ‘ग्राउंड जीरो’ ने 6.7, ‘लवयापा’ ने 5.65, ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 22.25, ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ ने 5.65 और ‘द डिप्लोमैट’ ने 16.25 करोड़ का बिजनेस किया। ‘परम सुंदरी’ के मुकाबले ये मूवीज काफी पीछे है। वहीं जाह्नवी कपूर की मूवी अभी तक अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
मूवी की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ मूवी में संजय कपूर और मनजोत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड को एक नई जोड़ी भी मिल गई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी वीकेंड पर और अच्छी कमाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Param Sundari अपने बजट से कितनी दूर? क्या तोड़ पाई Saiyaara और Coolie का रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
18 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
56 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines