Param Sundari की कमाई में 5वें दिन फिर आया उछाल, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

Param Sundari Day Five Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े आ गए हैं।

Param Sundari

Param Sundari की 5वें दिन की कमाई। image credit- Social media

Param Sundari Day Five Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है, तो दूसरी ओर फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘परम-सुंदरी’ की कमाई

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई में चौथे दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

‘परम-सुंदरी’ की टोटल कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म ‘परम-सुंदरी’ की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पांच दिन में 34.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, अगर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई पर गौर करें, तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के खाते में दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये आए हैं। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा है।

कभी गिरावट तो कभी उछाल

वहीं, अगर इसके चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। गौरतलब है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ रुपये भी नहीं हो पाई थी। हालांकि, इसके बाद भी इसने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी। फिल्म की कमाई में कभी गिरावट तो कभी उछाल देखने को मिल रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ