Param Sundari अपने बजट से कितनी दूर? क्या तोड़ पाई Saiyaara और Coolie का रिकॉर्ड?

Param Sundari Box Office Collection Day 4: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही है। मूवी अपने बजट से अभी काफी दूर है। साथ ही ‘सैयारा’ और ‘कुली’ का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पा रही है।

param sundari

Param Sundari Box Office Collection Day 4: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोम-कॉम मूवी ‘परम सुंदरी’ को सिनेमाघरों मे रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। मूवी की कमाई में वीकेंड के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। 4 दिनों में ही मूवी की कमाई का ग्राफ नीचे गिर गया है। वहीं बजट से भी ये मूवी अभी बहुत दूर है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी ‘सैयारा’ और ‘कुली’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। चलिए जानते हैं मूवी अपने बजट से कितनी दूर है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट से कितनी दूर?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी कपूर की मूवी ‘परम सुंदरी’ ने चौथे दिन 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं मूवी चार दिनों में सिर्फ 30.25 करोड़ ही कमा पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 50 करोड़ के बजट में बनी जाह्नवी और सिद्धार्थ की ये मूवी अभी अपने बजट से 19.75 करोड़ पीछे है। हालांकि जिस हिसाब से इस मूवी की कमाई चल रही है जल्द ही ये अपना बजट भी पार कर लेगी।

सैयारा से कितने पीछे?

वहीं दूसरी ओर अहान पांडे की रोमांटिक मूवी ‘सैयारा’ ने चार दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली थी। मूवी ने चार दिनों में 107.25 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसका बजट सिर्फ 45-50 करोड़ ही था। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये मूवी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक मूवी बन गई है। वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने चार दिनों में 194.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इन दोनों मूवी के मुकाबले जाह्नवी और सिद्धार्थ की मूवी अभी काफी पीछे है।

विज्ञापन

बॉलीवुड को मिली नई जोड़ी

‘परम सुंदरी’ ने बॉलीवुड को नई जोड़ी दी है। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस मूवी के जरिए पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने को मिल रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग क्लिप्स शेयर कर दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। बता दें मूवी में जाह्नवी और सिद्धार्थ के साथ-साथ मनजोत सिंह और संजय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ