हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mathira Khan के MMS से इंटरनेट को आया बुखार, एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो पर दिया रिएक्शन

Mathira Reaction on Leaked MMS: पाकिस्तान की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस मथिरा खान का इन दिनों एमएमएस और प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मथिरा ने अब उनपर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Mathira MMS Leak

Mathira Reaction on Leaked MMS: पाकिस्तान की मशहूर टीवी होस्ट और इन्फ्लुएंसर मथिरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनकी प्राइवेट वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसमें मथिरा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। हालांकि कुछ लोग अब वीडियो की असलियत पर भी सवाल उठ रहे हैं, उधर मथिरा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और खबर को आग की तरह फैलता देख उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया है।

मथिरा ने MMS पर दिया रिएक्शन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल मथिरा का नाम वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ का कहना है कि ये पूरी तरह से एक ‘मॉर्फ्ड’ वीडियो है।

मथिरा ने इस वायरल वीडियो को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मथिरा ने आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, मेरी फोटोशूट तस्वीरों में फर्जी चीजें जोड़ी जा रही हैं। इस घिनौनी हरकत से दूर रहिए और मुझे इससे बाहर रखें।’ उन्होंने ये भी साफ किया कि वीडियो में दिखाई गई महिला की स्किन पर उनके टैटू साफ तौर पर नहीं दिख रहे हैं, जो कि उनके खुद के शरीर पर हैं।

विज्ञापन

मथिरा ने वीडियो को बताया डीप फेक

इसके अलावा मथिरा ने ये भी बताया कि इस वीडियो के जैसी घटना दो साल पहले भी हो चुकी थी, जब एक और वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी मथिरा ने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी से इस मामले की शिकायत की थी। उनका मानना है कि ये वीडियो एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि इस तरह की बेबुनियाद अफवाहों को न फैलाएं और न ही इन फर्जी ट्रेंड्स का हिस्सा बनें।

मथिरा के सपोर्ट में आए फैंस

मथिरा के समर्थन में उनके कई प्रशंसक सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को एक संगठित अभियान के तौर पर देखा और इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि महिलाओं खासकर उन महिलाओं के लिए जो पब्लिक फिगर्स होती हैं, इस तरह की घटनाएं काफी हानिकारक हो सकती है। कई लोगों ने तो इसके लिए सख्त डिजिटल कानूनों की जरूरत की भी बात कही, ताकि इस तरह के वीडियो और कंटेंट का प्रमोशन कंट्रोल किया जा सके।

विज्ञापन

आपको बता दें कि मथिरा का करियर हमेशा से विवादों से घिरा रहा है। वो अपने बोल्ड और खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं, जिससे वो अक्सर आलोचनाओं का शिकार होती रही हैं। ऐसे में इस वीडियो ने उनकी इमेज को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: Dhanush ने Nayanthara को भेजा 10 करोड़ का नोटिस, तो एक्ट्रेस ने लिखा ओपन लेटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola