हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/ओटीटी/हॉरर के हैं शौकीन, तो देखें 147 मिनट की ये फिल्म, 2 घंटे 28 मिनट तक डरावने सीन करेंगे तांडव
ओटीटी
हॉरर के हैं शौकीन, तो देखें 147 मिनट की ये फिल्म, 2 घंटे 28 मिनट तक डरावने सीन करेंगे तांडव
Popular Horror Film: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और घर बैठे कुछ कमाल का देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं. 2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म के डरावने सीन किसी का भी दिमाग हिला सकते हैं.
Popular Horror Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ और तमिल सिनेमा में हर तरह की फिल्में बनती हैं. आजकल ज्यादातर लोग या तो एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं या फिर हॉरर फिल्मों के शौकीन होते हैं. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और घर बैठे कुछ तगड़ा देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की फिल्म लेकर आए हैं, जो किसी का भी दिमाग खोल सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म 'अरनमनई 4'
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म 'अरनमनई 4' है, जो एक तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया था. साथ ही वो खुद भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=PqfdyZw6QGI
फिल्म की कास्ट
फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा योगी बाबू, कोवाई सरला, संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, वीटीवी गणेश और दिल्ली गणेश जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया था. बता दें कि ये फ्रैंचाइजी का चौथा पार्ट है, जो पहले पार्ट्स की तरह भूतों और कॉमेडी से भरा है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक भाई की कहानी है, जो अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद सच पता लगाने की कोशिश करता है. फिल्म में भूत-प्रेत की दुनिया है, जहां टेरर और कैओस फैल जाता है. फिल्म में तमन्ना भाटिया ने सेल्वी का रोल अदा किया है. वहीं, राशि खन्ना माया के किरदार में हैं.
ओटीटी पर कर रही ट्रेंड
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को आईएमडीबी पर 5.0 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म साल 2024 की टॉप तमिल फिल्मों में शुमार हुई थी. अगर आप भी 'अरनमनई 4' को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. साथ ही फिल्म को यूट्यूब पर भी फ्री में देखा जा सकता है.
Popular Horror Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ और तमिल सिनेमा में हर तरह की फिल्में बनती हैं. आजकल ज्यादातर लोग या तो एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं या फिर हॉरर फिल्मों के शौकीन होते हैं. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और घर बैठे कुछ तगड़ा देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की फिल्म लेकर आए हैं, जो किसी का भी दिमाग खोल सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘अरनमनई 4’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म ‘अरनमनई 4’ है, जो एक तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया था. साथ ही वो खुद भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म की कास्ट
फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा योगी बाबू, कोवाई सरला, संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, वीटीवी गणेश और दिल्ली गणेश जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया था. बता दें कि ये फ्रैंचाइजी का चौथा पार्ट है, जो पहले पार्ट्स की तरह भूतों और कॉमेडी से भरा है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक भाई की कहानी है, जो अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद सच पता लगाने की कोशिश करता है. फिल्म में भूत-प्रेत की दुनिया है, जहां टेरर और कैओस फैल जाता है. फिल्म में तमन्ना भाटिया ने सेल्वी का रोल अदा किया है. वहीं, राशि खन्ना माया के किरदार में हैं.
---विज्ञापन---
ओटीटी पर कर रही ट्रेंड
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को आईएमडीबी पर 5.0 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म साल 2024 की टॉप तमिल फिल्मों में शुमार हुई थी. अगर आप भी ‘अरनमनई 4’ को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. साथ ही फिल्म को यूट्यूब पर भी फ्री में देखा जा सकता है.