Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

Bigg Boss 19 ने बना दिया नया रिकॉर्ड, Salman Khan के शो ने किया ये कारनामा, ओटीटी पर बना दबदबा

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने कमाल कर दिया है. शो ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है. आइए जानते हैं कि आखिर सलमान खान के इस शो ने ऐसा क्या किया है कि इसकी चर्चा हो रही है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 6, 2026 20:56
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है. शो को इसका 19वें सीजन का विनर भी मिल चुका है. सलमान खान के शो के इस सीजन के विनर गौरव खन्ना रहे थे. अब भाईजान के इस शो ने कमाल कर दिया है और एक नया रिकॉर्ड बना डाला है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ‘बिग बॉस 19’ ने ऐसा क्या किया है? तो आइए जानते हैं…

‘बिग बॉस 19’ ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, ऑर्मेक्स 2025 की सालाना लिस्ट आ गई है और इस लिस्ट के अनुसार, सलमान खान का ‘बिग बॉस 19’ करीब 20 मिलियन व्यूअरशिप के साथ साल का सबसे मशहूर ओटीटी रियलिटी शो बन गया है. ‘बिग बॉस 19’ ने बड़े-बड़े शोज को धूल चटा दी है और इसने कपिल शर्मा और शार्क टैंक जैसे बड़े शोज को पछाड़कर टॉप पोजीशन हासिल कर ली है.

---विज्ञापन---

2025 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं और शो को होस्ट करने का भाईजान का अपना एक अलग अंदाज है. इसकी सफलता का श्रेय भी सलमान खान को ही जाता है. अब भाईजान का शो ‘बिग बॉस 19’ साल 2025 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओटीटी रियलिटी शो का खिताब अपने नाम कर चुका है.

20 मिलियन व्यूअरशिप

टीवी के शो ‘बिग बॉस 19’ ने लगभग 20 मिलियन व्यूअरशिप का बेहद बड़ा आंकड़ा छूकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. सलमान के शो ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’, ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 4’ और ‘द ट्रेटर्स’ जैसे दिग्गज और पॉपुलर शोज को पछाड़ दिया है. शो में सलमान खान एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान का अंदाज

बिग बॉस का कोई भी सीजन हो, हर सीजन में सलमान खान अपने अंदाज से लोगों का दिल छूना नहीं भूलते हैं. फिर चाहे वो वीकेंड का वार हो या फिर घर में किसी की क्लॉस लगाना. सलमान खान का अलग अंदाज दर्शकों के दिलों को छू जाता है. सलमान खान इस शो के सुल्तान बन चुके हैं और शो में भाईजान को देखना दर्शकों की इच्छा होती है.

यह भी पढ़ें- Friday Box Office: ‘वध 2’ से लेकर ‘मर्दानी 3’ तक… नई रिलीज फिल्मों का कैसा हाल?

First published on: Feb 06, 2026 08:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.