Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जो 24 घंटे में बनी नंबर 1, बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर मूवीज को भी दी पछाड़

Action Thriller Film: इन दिनों ओटीटी पर एक फिल्म रिलीज हुई है, जो आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 6, 2026 20:16
subedaar
subedaar. image credit- social media

Action Thriller Film: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि, ओटीटी पर आने वाली हर जॉनर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच हम एक्शन से भरी एक दमदार फिल्म लेकर आए हैं, जो ओटीटी पर आते ही नंबर वन बन गई है. अगर आप भी इस फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं…

हालिया रिलीज फिल्म ‘सूबेदार’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘सूबेदार’ है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है और फिल्म ओटीटी पर अपना कमाल दिखा रही है. अनिल कपूर के अलावा फिल्म में मोना सिंह और राधिका मदान लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़

इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. वहीं, अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को स्ट्रीम हुई है और अब पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द ब्लफ’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘द ब्लफ’ की बात करें तो ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर की कहानी है, जो सेना से रिटायर हो चुके हैं. उनकी पत्नी खुशबू सुंदर का निधन हो गया है और बेटी राधिका मदान उनसे थोड़ी खिंची-खिंची रहती है. आगे की कहानी के लिए आप फिल्म देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

प्राइम वीडियो पर कर रही ट्रेंड

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की आईएमडीबी पर 6.5 की रेटिंग है. ये फिल्म इतनी पसंद की जा रही है कि प्राइम वीडियो की टॉप 10 मूवीज की लिस्ट में महज 24 घंटे में शामिल हो गई. अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हॉरर के हैं शौकीन, तो देखें 147 मिनट की ये फिल्म, 2 घंटे 28 मिनट तक डरावने सीन करेंगे तांडव

First published on: Mar 06, 2026 08:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.