Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘अच्छी फिल्मों नहीं बन रही और…’, O Romeo एक्टर शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बदलते दौर पर तोड़ी चुप्पी

O Romeo Shahid Kapoor: 'ओ रोमियो' फेम शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं इसी दौरान एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में हो रहे बदलावों पर बात की है. इसके साथ ही एक्टर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 1, 2026 10:56
O Romeo Shahid Kapoor
शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में हो रहे बदलावों को लेकर की बात

O Romeo Shahid Kapoor: शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन पर तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में बदलते दौर के बारे में चुप्पी तोड़ी है और इस मुद्दे पर खुलकर बातें की हैं. साथ ही एक्टर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग के बारे में भी बातें कीं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘ओ रोमियो’ एक्टर ने क्या कुछ कहा?

बॉलीवुड के बदलावों पर की बात

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है. वहीं फिल्म की पूरी टीम भी अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. शाहिद कपूर ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बॉलीवुड में हो रहे बदलावों को लेकर बात की है. एक्टर ने पॉडकास्ट में कहा कि लोगों का ध्यान खींचकर रखना अब बॉलीवुड के लिए एक टास्क बन गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? जानिए इमोशनल पोस्ट के पीछे की असली कहानी | Bhojpuri Talk

क्या बोले एक्टर?

शाहिद कपूर ने आगे कहा, ‘बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही है, इस वजह से ऑडियंस भी अपना सब्र खो रही है. उनका दिमाग अब फोकस नहीं कर पाता. उन्हें लगातार कुछ नया चाहिए. एक जैसी फिल्में देखकर ऑडियंस बोर हो गई है. बात ये भी नहीं है कि दर्शक फिल्म देखना नहीं चाहते, बल्कि बात ये भी है कि हम उन्हें वो मसाला दे ही नहीं पा रहे हैं. फिल्में अच्छी नहीं बन रही हैं, जितनी बननी चाहिए.’

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी की बात

वहीं शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी खुलकर बातें कीं. एक्टर ने कहा, ‘लोग अक्सर ये नहीं समझते कि स्टेज पर सैकड़ों लोगों की तालियां और प्यार कितना खास होता है. जब लोग आपको खास मानते हैं, तो वो पल बहुत खूबसूरत लगता है. लेकिन जब इसमें बनावट और नकलीपन आ जाता है, तो वो एहसास पहले जैसा नहीं रहता. उन्होंने आगे कहा कि मार्केटिंग सबको करनी पड़ती है, लेकिन सवाल ये है कि कितनी मार्केटिंग सही है और कब वो हद पार कर जाती है. ये सब इंसान की अपनी सोच और नैतिकता पर निर्भर करता है.’

यह भी पढ़ें: ‘कमरे में ले गया और…’, फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द, कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं.

First published on: Feb 01, 2026 10:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.