Timothee Chalamet का क्या सच में Oscars 2026 में हुआ बुरा हाल? सीढ़ियों से गिरे सुपरस्टार, क्या है सच्चाई?

Timothee Chalamet: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है. अब एक वीडियो सामने आया है, जो 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है सच्चाई?

Timothee Chalamet

Timothee Chalamet. image credit- social media

विज्ञापन

Timothee Chalamet: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान हो चुका है. इस इवेंट में तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अमेरिकी अभिनेता टिमोथी चालमेट भी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुए. इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो टिमोथी चालमेट का है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि टिमोथी चालमेट, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बुरी तरह से गिर गए. आइए जानते हैं कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है?

टिमोथी चालमेट का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर टिमोथी चालमेट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो सीढ़ियों से बुरी तरह से गिर गए. वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट ऑस्कर सेरेमनी की सीढ़ियों से नीचे गिर गए, लेकिन ये पूरा सच नहीं है.

Advertisment

सीढ़ियों से गिरते आए नजर

जी हां, इस वीडियो में हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट रेड कार्पेट पर सीढ़ियों से गिरते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में टिमोथी सफेद रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं और सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन ये वीडियो सच नहीं है. बता दें कि ऑस्कर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और ये साफ हो गया कि यह वायरल वीडियो एआई जनरेटेड है.

2011 का बताया जा रहा वायरल वीडियो

इतना ही नहीं बल्कि वीडियो वायरल होने के बाद ये सुनने में आया है कि ये वीडियो साल 2011 के कांस फिल्म समारोह के दौरान का है, जब सिक्योरिटी गार्ड्स किसी शख्स को वहां से हटा रहे थे और इस दौरान टिमोथी चेलमेट का पैर फिसल गया था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती.

प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तरह-तरह का रिएक्शन दिया. वहीं, अगर ऑस्कर अवॉर्ड्स की बात करें तो 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना जलवा दिखाया. एक्ट्रेस इस इवेंट में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थी. सोशल मीडिया पर पीसी की फोटोज वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ