1453 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जिसके लिए Paul Thomas Anderson को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, Sinners भी थी नॉमिनेशन में
Best Director Oscars Award 2026: सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में किसे बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड और किस फिल्म के लिए मिला है? वो जान लेते हैं. आइए जानते हैं…
Best Director Oscars Award 2026: सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान हो चुका है. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं. सोशल मीडिया पर प्रियंका के लुक की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. इस बीच फिल्म किसे बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड और किस फिल्म के लिए मिला है? वो जान लेते हैं. आइए जानते हैं…
किसे और किस फिल्म के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड?
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. पॉल थॉमस एंडरसन को फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनादर’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. इस बार बेस्ट डायरेक्टर के लिए ‘रायन कूगलर, सिनर्स’, ‘जोश सफ्डी, मार्टी सुप्रीम’, जोआकिम ट्रायर, सेंटीमेंटल वैल्यू’, और ‘क्लोई झाओ, हैमनेट’ को नॉमिनेशन मिला था.
Advertisment
फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनादर’ का बजट और कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनादर’ के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का बजट 130-175 मिलियन डॉलर यानी 1,450 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 209.58 मिलियन डालर था यानी फिल्म ने 1,750 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
अगर आप भी फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनादर’ को देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप घर बैठे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये फिल्म साल 2025 की हॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे पॉल थॉमस एंडरसन ने निर्देशित किया है. अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
कौन हैं पॉल थॉमस एंडरसन?
पॉल थॉमस एंडरसन की बात करें तो वो एक पॉपुलर अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फिल्ममेकर हैं. पॉल थॉमस एंडरसन को ‘बूगी नाइट्स’ (1997), ‘देयर विल बी ब्लड’ (2007) और ‘फैंटम थ्रेड’ (2017) जैसी पॉपुलर फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट1453 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जिसके लिए Paul Thomas Anderson को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, Sinners भी थी नॉमिनेशन में