---विज्ञापन---

FIFA के प्रेजिडेंट Gianni Infantino ने इस एक्ट्रेस को किया बर्थडे विश, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट

FIFA President Gianni Infantino: फीफा (FIFA) के प्रेजिडेंट जियानी इन्फैनटिनो (Gianni Infantino) ने एक एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

---विज्ञापन---

FIFA President Gianni Infantino: बॉलीवुड हसीनाएं किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमर तो कभी अपनी हॉटनेस से लोगों को दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेसेस से जुड़े हर अपडेट पर फैंस भी पैनी नजर रखते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके फेवरेट से जुड़ा कोई अपडेट वो मिस ना कर दें। इस बीच अब फीफा (FIFA) के प्रेजिडेंट जियानी इन्फैनटिनो (Gianni Infantino) ने एक एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

जियानी इन्फैनटिनो ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, फीफा (FIFA) के प्रेजिडेंट जियानी इन्फैनटिनो (Gianni Infantino) ने किसी और को नहीं बल्कि अपने डांस मूव्स से लोगों को दिवाना बनाने वाली नोरा फतेही को जन्मदिन की बधाई दी है। जियानी इन्फैनटिनो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जियानी इन्फैनटिनो ने नोरा के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि हैप्पी बर्थडे टू वैरी टैलेंटेड @norafatehi।

---विज्ञापन---
Gianni Infantino

Gianni Infantino

लोगों ने भी लुटाया प्यार

इतना ही नहीं बल्कि जियानी इन्फैनटिनो ने आगे लिखा कि साल 2022 में फुटबॉल के मिलियंस फैंस को एंटरटेन करने के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आप अपना खास दिन अच्छे से सेलिब्रेट करेंगी। सोशल मीडिया पर सामने आए इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं। ज्यादातर यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी शेयर की है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

नोरा ने रि-शेयर किया पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि जियानी इन्फैनटिनो के इस पोस्ट को नोरा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रि-शेयर किया है। साथ में नोरा ने कैप्शन में लिखा है कि थैंक यू @gianni_infantino और इसके साथ दिल का इमोजी भी शेयर किया है। गौरतलब है कि बीते दिन यानी 6 फरवरी को नोरा फतेही का बर्थडे थे। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर नोरा के चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और इंटरनेट पर लोगों ने नोरा पर खूब प्यार लुटाया।

---विज्ञापन---
Nora Fatehi

Nora Fatehi

सॉन्ग ‘स्नेक’

इसके अलावा नोरा अपने हालिया सॉन्ग ‘स्नेक’ को लेकर भी चर्चा में हैं। नोरा का ये गाना आने के बाद नोरा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, नोरा अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती है। इस गाने के आने के बाद भी नोरा को उनके मूव्स के लिए ट्रोल किया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ये मशहूर एक्ट्रेस बनी इंडिया की सबसे महंगी विलेन? 10 या 20 नहीं… वसूले इतने करोड़

First published on: Feb 07, 2025 09:25 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola