Priyanka Chopra-Nick Jonas: इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है, जिसको लेकर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनीं हुई हैं।
प्रियंका चोपड़ा आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा कर देती हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति निक और उनके बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
‘लव अगेन’ को लगातार प्रमोट कर रही एक्ट्रेस
दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपने और पति निक के बारे में बात करते हुए बताया है कि उनके पति निक ने उन्हें पहली बार सात साल की उम्र में देखा था। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर सुर्खियों बटोर रही है। साथ ही प्रियंका फिल्म को लगातार प्रमोट भी कर रही है।
निक ने प्रियंका को पहली बार टीवी पर देखा
इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि- निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था, जब वो महज 7 साल के थे।
महज 7 साल के थे निक जब मिस वर्ल्ड बनीं थी प्रियंका
जेनिफर हडसन से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि- ‘मैं करबी 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी, जिसे ये पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे याद है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था।
तो मैंने कहा था कि साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टेक्सास में, तो ये कैसे हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि वो महीना नवंबर था और उस दौरान निक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शो पर था, निक के भाई 8-9 साल के थे।’
निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं
इस इंटरव्यू में बात करते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि- ‘मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शोज देखना बहुत पसंद है। उस वक्त वो मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे कि तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था।‘
प्रियंका ने कहा कि लाइफ बहुत ही छोटी है कब कौन कहां मिल जाए पता नहीं होता। बता दें कि निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं और इसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया। हालांकि इस तरह की चीजों से उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines