Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

लाइव कॉन्सर्ट में धड़ाम से गिरे निक जोनस, वीडियो देख टेंशन में आ जाएंगी प्रियंका चोपड़ा

Nick Jonas Fell On Stage: देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर हाल ही में ब्रा फेंकने का मामला सामने आया था, जिसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब निक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में जोनस ब्रदर्स […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Aug 16, 2023 22:28
Nick Jonas Fell On Stage
Nick Jonas Fell On Stage

Nick Jonas Fell On Stage: देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर हाल ही में ब्रा फेंकने का मामला सामने आया था, जिसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब निक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट का आयोजन हो रहा था। वहीं, इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिससे निक के फैंस चिंता में आ गए। वहीं, इवेंट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सनी देओल की ‘गदर 2’ ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड, फिल्म ने किया ऐसा कारनामा रच दिया इतिहास

लाइव कॉन्सर्ट में धड़ाम से गिरे निक जोनस

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कॉन्सर्ट में निक बेहद शानदार तरीके से अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे, लेकिन अचानक स्टेज से उनका पैर फिसल जाता है और वो गिर जाते हैं। हालांकि इसके तुरंत बाद ही वो वापस खड़े हो जाते हैं और अपनी परफॉर्मेंस जारी रखते हैं। बता दें कि निक एकदम ठीक है और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

---विज्ञापन---
Nick Jonas Fell On Stage

Nick Jonas Fell On Stage

फैंस ने की निक के ठीक होने की दुआ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि निक ने व्हाइट शर्ट और येलो पैंट पहना है और वो शानदार तरीके से स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर निक के फैंस चिंतित हो गए। साथ ही फैंस उके ठीक होने की दुआ मांगते नजर आए।

फीमेल फैन ने निक के ऊपर फेंकी थी ब्रा

इसके साथ ही बता दें कि हाल ही में भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें निक जब अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तो तभी एक फीमेल फैन ने निक के ऊपर ब्रा (अंडरगारमेंट) फैंक दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि इस पर निक बिना कुछ रिएक्ट किए वापस गाना शुरू कर देते हैं। वीडियो को देखकर हर कोई निक की तारीफ करता नजर आता है। साथ ही फैंस ने इस पर भी अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया था।

First published on: Aug 16, 2023 09:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.