Netflix 481 Crore Deal: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। हाल ही में शबाना आजमी की सीरीज डब्बा कार्टेल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने एक फिल्म के डिजीटल राइट्स खरीदने के लिए 10 या 20 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 481 करोड़ चुकाए हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये फिल्म कौन सी है और इसमें ऐसा क्या खास है?
नेटफ्लिक्स ने ‘गुडसेक्स’ के लिए खरीदे 481 करोड़
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नताली पोर्टमैन की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गुडसेक्स’ के स्ट्रीमिंग राइट्स को नेटफ्लिक्स ने 481 करोड़ रुपये (55 मिलियन डॉलर) में खरीद लिया है। इस डील के लिए वार्नर ब्रदर्स, एप्पल, अमेजन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के बीच तगड़ी होड़ लगी थी, लेकिन आखिरकार नेटफ्लिक्स ने ये डील अपने नाम की। ये सौदा इस साल की सबसे बड़ी डील में से एक माना जा रहा है।
‘गुडसेक्स’ को लीना डनहम ने किया डायरेक्ट
ये फिल्म नताली पोर्टमैन के करियर का एक अहम हिस्सा बन सकती है। ‘गुडसेक्स’ को गोल्डन ग्लोब विजेता लीना डनहम ने लिखा और निर्देशित किया है। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये डील नेटफ्लिक्स के लिए काफी अहम है क्योंकि ये उसे अपनी स्ट्रीमिंग लाइब्रेरी को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान कर सकती है।
कैसी है फिल्म की कहानी?
‘गुडसेक्स’ में नताली पोर्टमैन की मुख्य भूमिका है और ये फिल्म एक 40 वर्षीय महिला एली की कहानी पर आधारित है, जो एक सफल कपल्स थेरेपिस्ट है। लंबे समय से असफल रिश्तों का सामना करने के बाद, वो एक बार फिर से लड़कों को डेट करना शुरू करती है। फिल्म में नताली पोर्टमैन के अलावा दो और लीड एक्टर्स की तलाश अभी जारी है। ये फिल्म न केवल रोमांटिक कॉमेडी होगी, बल्कि दर्शकों को रिश्तों और आत्म-खोज के विषय पर भी गहराई से सोचने का मौका देगी।
ये सौदा इस बात को दर्शाता है कि नेटफ्लिक्स ओटीटी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहता है। पिछले कुछ वर्षों में नेटफ्लिक्स ने अपनी नई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए एक नया मानक स्थापित किया है और अब ‘गुडसेक्स’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वो अपनी पहुंच को और भी बढ़ाना चाहता है।
यह भी पढ़ें: Kiara-Sidharth को बेबी बॉय चाहिए या गर्ल? एक्ट्रेस का जवाब हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
20 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
53 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines