Kiara-Sidharth को बेबी बॉय चाहिए या गर्ल? एक्ट्रेस का जवाब हो रहा वायरल

Kiara-Sidharth Pregnant: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रेग्नेंसी का ऐलान करते ही बॉलीवुड के इस मशहूर कपल के फैंस काफी खुश हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वो इस सवाल का जवाब दे रही हैं कि उन्हें बेबी बॉय चाहिए या गर्ल।

Kiara-Sidharth Pregnant

Kiara-Sidharth Pregnant

Kiara-Sidharth Pregnant: बॉलीवुड के फेमस कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जब से प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है, उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। दोनों को फिल्म जगत से भी ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच कियारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बताते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें बेबी बॉय चाहिए या फिर बेबी गर्ल। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने इसके बारे में क्या कहा?

विज्ञापन

कियारा-सिद्धार्थ बनेंगे माता-पिता

शादी के 2 साल बाद कियारा और सिद्धार्थ ने अपने फैंस और सभी चाहने वालों को ये खुशखबरी सुनाई है। एक पोस्ट के जरिए दोनों ने इस एक्साइटिंग न्यूज को शेयर किया। कियारा और सिद्धार्थ ने बेबी के साइज के मोजे अपने हाथ में पकड़े एक तस्वीर शेयर की और उस पर कैप्शन लिखा कि हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट। बहुत जल्द आने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने बताई जुड़वा बच्चों की ख्वाहिश

इसी बीच कियारा आडवाणी का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों के बारे में अपनी भावनाओं को साझा किया था। इस इंटरव्यू में कियारा से पूछा गया था कि अगर उन्हें जुड़वा बच्चे होते हैं तो उनका क्या कॉम्बिनेशन होगा – लड़का-लड़की, दोनों लड़के या फिर दोनों लड़कियां।

विज्ञापन

इस सवाल के जवाब में कियारा ने दिल छूने वाला जवाब दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ हेल्दी बेबीज चाहती हूं, जो भगवान मुझे दे सकते हैं।’ इस जवाब पर करीना कपूर ने कियारा का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ‘ये जवाब मिस यूनिवर्स वाला था।’

विज्ञापन

कियारा को चाहिए एक-एक बॉय-गर्ल

कियारा का कहना था कि अगर उन्हें जुड़वा बच्चे होते हैं, तो वो एक लड़का और एक लड़की चाहेंगी, ताकि उन्हें एक साथ दोनों का प्यार मिल सके। कियारा ने आगे कहा कि अगर उनकी बेटी होती है, तो वो चाहती हैं कि उनकी बेटी में करीना कपूर की खूबसूरत क्वालिटीज हों। खासकर करीना का आत्मविश्वास, उनके एक्सप्रेशंस और उनका ऑरा कियारा अपनी बेटी में देखना चाहेंगी।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी

आपको बता दें कियारा और सिद्धार्थ की शादी 2023 में हुई थी, जिसमें दोनों ने जयपुर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे थे। दो साल बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस समय बॉलीवुड में कियारा की प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर है। उनका ये ऐलान उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक खुशी का पल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ