---विज्ञापन---

मैं थोड़ा वाला हूं, एक में ही औकात याद आ जाती है, ‘शराब’को लेकर Nawazuddin Siddiqui ने खोले राज

Nawazuddin Siddiqui: लोगों को लगता है कि नवाज शराब के आदि हैं, जबकि ऐसा नहीं है। अब इस पर एक्टर ने खुद खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने शराब पीने को लेकर बात की और बताया कि वो शराब के कितने शौकीन हैं? आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- Republic Day पर तिरंगा लेकर देखी Fighter, लगे जय हिंद के नारे, वायरल हुआ वीडियो

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/CzqTUBKhD4I/

रोज शराब के सेवन को लेकर क्या बोले नवाज?

हाल ही में दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नशे को लेकर बात की। एक्टर ने खुलासा किया कि वो शराब के आदि नहीं है। इस इंटरव्यू में नवाज ने बताया कि वो कभी-कभार शराब पीते हैं। एक्टर का कहना है कि वो मैं तो कभी कभार वाला हूं और बहुत थोड़ा वाला हूं। एक में ही औकात याद आती है। मैं कभी-कभार पीता है और कम पीता हूं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने होली के दौरान शराब मिली हुई ठंडाई का सेवन कर लिया था और दो दिनों तक इसका नशा रहा था। साथ ही बताया कि उन्होंने पहली बार बियर कब पी थी।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/CyspC_kB7sd/

पहली बार कब पी बियर?

नवाज ने बताया कि उन्होंने पहली बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में पहली बार बीयर पीने की कोशिश की थी। इसके पहले में बहुत सीधा था। उन्होंने कहा कि मैं बहुत कम पीता हूं और मुझे ज्यादा पीने का शौक भी नहीं है। नवाज ने कहा कि मैंने एक नाटक के दौरान ही पहली बार सिगरेट भी पी थी। उन्होंने कहा कि वो शराब नहीं बल्कि मरिजुआना का सेवन करते हैं।

---विज्ञापन---

पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं नवाजुद्दीन

बता दें कि लोगों को लगता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बहुत नशा करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है और अब उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि वो शराब के बहुत बड़े शौकीन नहीं हैं। बता दें कि नवाज ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि एक्टर की फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है और वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों को बखूबी निभाना भी जानते हैं। इसलिए लोगों को उनका काम खूब पसंद आता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 27, 2024 11:49 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola