Giri Dinesh Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म ‘नवग्रह’ में अपने किरदार के लिए पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले दिग्गज कन्नड़ अभिनेता गिरी दिनेश का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि गिरी दिनेश का निधन शुक्रवार, 7 फरवरी को हुआ है। उनकी उम्र 45 साल थी। शाम के वक्त अभिनेता पूजा कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
सीने में थी दर्द की समस्या
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ अभिनेता गिरी दिनेश शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर पूजा कर रहे थे। उसी वक्त उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह नीचे गिर पड़े। उनकी बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज से पहले ही गिरी दिनेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब जाने का समय..’ Amitabh Bachchan ने क्यों कही ये बात? क्रिप्टिक पोस्ट से टेंशन में फैंस
गिरी दिनेश का फिल्मी करियर
बता दें कि गिरी दिनेश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनेश के बेटे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नन्ना मुदिना रानी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 2008 में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के भाई दिनाकर थुगुदीपा की डायरेक्ट ट्रांसजेंडर फिल्म ‘नवग्रह’ में शेट्टी का किरदार निभाकर गिरी दिनेश को रातों-रात पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म में गिरी के अलावा थरुन सुधीर, दर्शन, सृजन लोकेश, विनोद प्रभाकर और धर्म कीर्तिराज जैसे स्टार्स भी नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी फिल्म
फिल्म ‘नवग्रह’ 7 नवंबर 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। आपको बता दें कि इस वक्त कई पुरानी फिल्मों को री-रिलीज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ‘नवग्रह’ भी दोबारा रिलीज हुई थी। गिरी दिनेश इस फिल्म के अलावा ‘चमकैसी चिंदी उदासी’ और ‘वज्र’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनके अचानक निधन से उनके फैंस को सदमा लगा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
संबंधित खबरें
JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
27 mins agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
1 hr agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
4 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
6 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
8 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
9 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
10 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
11 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines