Natasa Stankovic-Hardik Pandya Divorce Rumor: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा। जल्द ही दोनों तलाक ले सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट में इन खबरों को महज अफवाह और पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। नताशा और हार्दिक के तलाक को लेकर आ रहीं इन खबरों में कितनी सच्चाई है? ये अब तक सामने नहीं आ पाया है। इस बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी को लेकर कुछ बातें कही थीं जिन्हें सुनने के बाद अब लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद क्रिकेटर का बयान उनके रिश्ते के बीच की दूरियां बन चुका है। आइए जानते हैं कि हार्दिक ने क्या कहा था?
पुराना वीडियो हो रहा वायरल
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने दो बार शादी की है। कपल की पहली शादी कोर्ट मैरिज थी, जो साल 2020 में हुई थी। दूसरी बार दोनों ने 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस बीच दोनों का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर अपनी शादी पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हार्दिक कहते दिख रहे हैं कि नताशा से शादी करने के बाद मैंने अपने अंदर काफी बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें: इंजीनियर बनना था, एक्टर बन गए, ‘हाईवे’ से मिला ब्रेक; जानें कैसे Panchayat 3 के बिनोद बन छाए अशोक पाठक?
नताशा के लिए कही थी ये बात
वीडियो में हार्दिक पांड्या कह रहे हैं, ‘जब से मैंने नताशा से शादी की है, मेरे अंदर सहनशीलता आ गई है। मैं पहले से ज्यादा विनम्र हो गया हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि नताशा के साथ रहने के लिए सब्र की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है।’ हार्दिक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद आपसी तालमेल न बैठ पाने की वजह से दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगी हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसका प्रमाण नहीं है।
करीबी दोस्त ने किया खुलासा
उधर, नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के करीबी दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। उनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए नताशा अलग रहने लगी हैं। ये कहना बहुत मुश्किल होगा कि वो कब हार्दिक के पास लौटेंगी। दोस्त ने यह भी खुलासा किया है कि नताशा और हार्दिक को एक साथ रहने में दिक्कत होने लगी थी। गौरतलब है कि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या IPL मैच से निकलने के बाद एक सीक्रेट प्लेस पर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines