---विज्ञापन---

हार्दिक से अलग Natasa Stankovic ने शेयर की गुड न्यूज, फैसले को क्रुणाल पांड्या ने किया सपोर्ट

Natasa Stankovic Back To Work: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद पहली बार नताशा ने अपने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर करते हुए हिंट दे दिया है कि वो अतीत को पीछे छोड़ काम पर वापस लौट चुकी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Natasa Stankovic Back To Work: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या को अलग हुए काफी वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी दोनों किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। जहां हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं, तो वहीं नताशा भी अपने पास्ट को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने वर्क स्टेशन पर लौटने का पूरा मन बना लिया है। या कहें तो शुरुआत भी कर दी है।

बीते दिनों नताशा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। इस मौके पर हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी एक्ट्रेस का साथ देने से खुद को रोक न सके।

---खबर नीचे जारी है---

नताशा ने किया शानदार कमबैक

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का एक पोस्टर शेयर किया। उनका ये म्यूजिक वीडियो PlayDMF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा, जिसका टीजर आज रिलीज होने वाला है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by @natasastankovic__

---खबर नीचे जारी है---

इस पोस्टर को फैंस के साथ शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन दिया, ‘#TereKrke की धुन पर डांस करने के लिए हो जाएं तैयार…’ एक्ट्रेस के इस नए गाने की झलक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। लोग टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic को भूल पापा हार्दिक के साथ वक्त गुजार रहे अगस्त्य? तस्वीर से मिला हिंट

---खबर नीचे जारी है---

क्रुणाल पांड्या ने किया रिएक्ट

नताशा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई जिसके बाद फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी नताशा स्टेनकोविक के कमबैक से काफी खुश हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी ड्रॉप की है।

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि क्रिकेटर हार्दिक से तलाक के बाद नताशा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है, जिसकी एक और क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

शूटिंग सेट से वायरल हुई क्लिप

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक की क्लिप शूटिंग सेट की है, जिसमें एक्ट्रेस को अलग-अलग ड्रेस में डांस रिर्हसल करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नताशा हर बीट पर बड़े ही शानदार तरीके से डांस कर रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

इस बीच एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, ‘आपको काम पर वापस देखकर बहुत खुशी हो रही है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेटे को पालने के लिए काम जरूरी है।’

---खबर नीचे जारी है---

4 साल की शादी को किया खत्म

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने जुलाई महीने में अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि उनकी शादी टूटने के कयास उससे पहले से लगाए जा रहे थे। दोनों ने एक पोस्ट के जरिए बताया था आपसी सहमति से दोनों 4 साल के रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि नताशा और हार्दिक के तलाक की वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

First published on: Oct 06, 2024 09:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola