बॉलीवुड के बहुत ही बड़े स्टार अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. नाना को उनके गोवा वाले घर में गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. पहले घर में ही मेडिकल टीम बुलाई गई. लेकिन उस समय तक उन्होंने रिस्पांस देना बंद कर दिया था. जिसके बाद मणिपाल अस्पताल लेकर जाया गया. जहां पर भी डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना बचपन में क्रिकेट खेलते थे. वहीं मौजूदा समय में वो विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे.
क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे नाना पाटेकर
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर बचपन से ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे. साल 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया था. नाना बचपन में बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते थे. उस समय वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान तो नाना पूरा टाइम टीवी के सामने ही रहते थे. इसके अलावा नाना भारतीय दिग्गज विराट कोहली के भी बहुत बड़े फैन थे.
अपने बचपन की बात शेयर करते हुए नाना पाटेकर ने कहा था कि, ‘बचपन में मैं एक ऑफ स्पिन बॉलर था. क्योंकि उस वक्त मैं गरीब था और पॉकेट में क्रिकेट सीखने के पैसे नहीं होते थे. ऐसे में मैं शिवाजी पार्क चला जाता था और जो लोग वहां नेट प्रैक्टिस करते थे उनके लिए बॉलिंग करता था.’ बढ़ती उम्र के साथ ही नाना और भी ज्यादा क्रिकेट प्यार करते थे. उन्होंने कहा था कि आज भी उनके अंदर क्रिकेट ही बसता है.
विराट कोहली को बहुत पसंद करते थे नाना
हाल के समय में नाना भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बहुत ज्यादा पसंद करते थे. साल 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘विराट कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं. अगर विराट जल्दी आउट हो जाता है तो मेरा खाना खाने का मन नहीं करता.’ क्रिकेटरों के साथ भी नाना कई बार नजर आ चुके थे. वो दिग्गज सुनील गावस्कर के साथ भी कई इवेंट में दिखे थे.
ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका
महान सचिन तेंदुलकर को भी नाना बहुत ज्यादा पसंद करते थे. नाना को क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच पसंद था. क्रिकेट और सिनेमा की तुलना करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘दोनों में परीक्षा जैसी स्थिति होती है. क्रिकेटर का खेल पांच दिन तक चलता है, जबकि कलाकारों का काम डेढ़ से दो साल तक चल सकता है और आखिर में जनता ही फैसला करती है.’ हालांकि वो वनडे फॉर्मेट को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन, इसके पीछे का कारण भी आया सामने
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग,
37 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
46 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines