Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement Ring: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की इंगेजमेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। अब कपल ऑफिशियली एंगेज्ड हैं। खुद नागार्जुन ने अपने बेटे और बहू की सगाई की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर फैंस को इतनी बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्टर ने बहू का स्वागत किया उस पर तो सभी खुशी जता ही रहे हैं। वहीं, लोगों की नजरें एक और चीज ढूंढ रही है। दरअसल, सभी कपल की इंगेजमेंट रिंग देखना चाहते हैं।
शोभिता की खास रिंग हुई वायरल
ऐसे में जो तस्वीरें नागार्जुन ने अपने अकाउंट से शेयर की हैं, फैंस उन्हें जूम कर-करके देख रहे हैं। हालांकि, दोनों ही तस्वीरों में नागा चैतन्य की रिंग नजर नहीं आ रही है। ऐसे में फैंस कुछ निराश हो गए हैं। हर कोई देखना चाहता था कि नागा की इंगेजमेंट रिंग कैसी होगी? भले ही एक्टर की इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उनकी लेडी लव की रिंग अब रिवील हो चुकी है। जिस फोटो में शोभिता अपने मंगेतर के कंधे पर सिर रखकर पोज दे रही हैं उसी में उनकी रिंग की एक झलक भी देखने को मिली।
कैसी है शोभिता धुलिपाला की सगाई की अंगूठी?
उनके लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर में जो अंगूठी है उस पर अब फैंस नजरें गड़ाकर बैठे हैं। बता दें, एक्ट्रेस की रिंग काफी खूबसूरत लग रही है और उससे नजरें हटा पाना मुश्किल है। शोभिता धुलिपाला की इंगेजमेंट रिंग का डिजाइन काफी प्यारा है। एक्ट्रेस के हाथ में एक पतला-सा गोल्ड बैंड दिख रहा है और उसके ऊपर सॉलिटेयर डायमंड लगा हुआ है। एक्ट्रेस का ये डायमंड न तो बहुत बड़ा है और न ही इतना छोटा कि इस पर किसी का ध्यान न जाए। अब इस रिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल आ गया है।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की हुई सगाई, पहली तस्वीर आई सामने
क्या होगी इस डायमंड रिंग की कीमत?
हालांकि, अभी तक रिंग की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये अंगूठी काफी महंगी है। इसकी कीमत लाखों में होगी। अब देखते हैं कि कब इस रिंग के प्राइस का खुलासा होता है। साथ ही कब नागा चैतन्य की रिंग फैंस को देखने को मिलेगी? बता दें, इस वक्त सेलेब्स और फैंस इस कपल को सगाई की मुबारकबाद दे रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग सामंथा को लेकर भी दुख जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines