Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की हुई सगाई, पहली तस्वीर आई सामने

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged: पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई हो गई है। कपल की इंगेजमेंट फोटोज भी सोशल मीडिया पर रिवील हो चुकी है।

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged

विज्ञापन

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज आई है। पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। अब उनकी इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। आज सुबह से ही ऐसी रूमर्स थी कि ये कपल आज एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकता है। दरअसल, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था। वहीं, अब इनके रिलेशनशिप पर ऑफिशियली स्टैम्प लग चुका है।

नागा ने शोभिता को पहनाई सगाई की अंगूठी

सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के 3 साल बाद अब एक्टर ने दूसरी शादी की तरफ पहला कदम ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साल 2022 में पहली बार साथ नजर आए थे और तभी से इनके साथ होने के चर्चे हैं। हालांकि, पहले तलाक के बाद नागा ने अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। वहीं, अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई को खुद एक्टर नागार्जुन ने कंफर्म किया है।

Advertisment

नागार्जुन ने शेयर की तस्वीरें

नागार्जुन ने अपने बेटे की सगाई की तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी हैं। एक्टर ने बेटे और होने वाली बहू को आर्शीवाद देते हुए दुनिया के सामने गुड न्यूज का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने लिखा, ‘हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला संग सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही है, आज सुबह 9:42 बजे ये सगाई हुई है। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। खुशहाल कपल को ढेर सारी बधाई! उनके लिए जीवन भर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं हैं। भगवान का आशीर्वाद रहे! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत, Sobhitad, chayakkineni।’

विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

वहीं, फोटोज की बात करें तो इसमें कपल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहा है। शोभिता धुलिपाला जहां पीच कलर की साड़ी में साउथ इंडियन ज्वेलरी और लुक में नजर आ रही हैं, तो नागा भी ट्रेडिशनल आउटफिट म बेहद हैंडसम लग रहे है। कपल के फेस पर खुशी साफ झलक रही है। शोभिता ने नागा के कंधे पर सिर रखते हुए रोमांटिक पोज भी दिया है। तो दूसरी तरफ नागा अपने बेटे और बहू के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अब इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ