Munjya में जिस प्यार के लिए बिट्टू ने ली ‘ब्रह्मराक्षस’ की जान? वो रहा अधूरा, क्या पार्ट-2 के संकेत?

Munjya: फिल्म ‘मुंज्या’ ने ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना ली है। लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि क्या इस फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा? हालांकि फिल्म में इसका हिंट भी मिल रहा है।

Munjya 2nd Part

Munjya 2nd Part

Munjya: इस वक्त डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जो सबसे चर्चा में है वो है फिल्म ‘मुंज्या’। हाल ही में इस फिल्म की ओटीटी पर एंट्री हुई है। ओटीटी पर आते ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा और लोग इस फिल्म का मजा ले रहे हैं। अब फिल्म में हॉरर के नाम पर कॉमेडी परोसी गई हैं, तो जाहिर है कि लोगों को डर कम और हंसी ज्यादा आएगी। हालांकि फिल्म को लेकर अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा? ऐसा इसलिए क्योंकि जिस प्यार के लिए बिट्टू ने ‘ब्रह्मराक्षस’ की जान ली, वो तो पूरा ही नहीं हुआ? तो आइए आपको बताते हैं वो पॉइंट्स जो दे रहे हैं फिल्म के दूसरे पार्ट का ‘हिंट’।

कौन-से पॉइंट्स दे रहे फिल्म के दूसरे पार्ट का हिंट?

‘ब्रह्मराक्षस’ का जलना

फिल्म के आखिर में दिखाया गया है कि बिट्टू ‘ब्रह्मराक्षस’ को आग लगा देता है और ‘ब्रह्मराक्षस’ के साथ ही वो शापित पेड़ भी जल जाता है। हालांकि इस सीन में भले ही ‘ब्रह्मराक्षस’ की कहानी खत्म हो गई, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे ‘ब्रह्मराक्षस’ नहीं मरता है और वो वापस आपने प्यार को पाने के लिए जरूर आएगा। अगर एक छोटा बच्चा अपने पागलपन और जिद के लिए अपनी बहन की जान ले सकता है और फिर मरकर भी लोगों को परेशान करते है, तो वो इतनी आसानी से तो खत्म नहीं हो सकता।

बिट्टू का अधूरा प्यार

जैसे ही ‘ब्रह्मराक्षस’ की लीला खत्म होती है, वैसे ही बेला पुणे छोड़कर जाने का फैसला करती है। हालांकि बिट्टू, बेला से अपने प्यार का इजहार कर देता है, लेकिन वो फिर भी वहां से जाने का ही फैसला चुनती है। यहां सवाल ये उठता है कि जिस प्यार के लिए बिट्टू ने इतना सब किया वो तो अधूरा ही रह गया। फिल्म के आखिर में जिस तरह से बिट्टू, बेला को याद कर रहा है, उससे लग रहा है कि बेला जल्दी ही वापस बिट्टू के पास आएगी।

क्या भेड़िया और मुंज्या का होगा आमना-सामना?

दरअसल, फिल्म के एकदम लास्ट में अभिषेक बनर्जी और वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं, जिसको देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में ‘भेड़िया और मुंज्या’ का आमना-सामना हो सकता है। हालांकि इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिल्म के आखिर में अभिषेक और वरुण का होना सवाल खड़े कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ