बस एक बात मान लो.. सब चीजें ठीक हो जाएंगी.. डायरेक्टर पर नौकरानी ने लगाए संगीन आरोप

Hema Committee Report, Director RS Vimal: साउथ सिनेमा के काले राज खुलने के मामले में अब नया नाम जुड़ गया है। अब एक मशहूर डायरेक्टर पर नौकरानी ने संगीन आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं….

Director RS Vimal

Director RS Vimal

Hema Committee Report, Director RS Vimal: एक-एक कर साउथ सिनेमा के कई बड़े नामों पर कीचड़ उछल चुका है। इस कड़ी में अब नया नाम जुड़ गया है। जी हां, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर पर उनकी नौकरानी ने मिसबिहेव का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ये सब मामले तब सामने आ रहे हैं, जब हाल ही में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है।

विज्ञापन

डायरेक्टर आरएस विमल पर भी लगे आरोप

फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम सामने आने के बाद अब ‘एन्नु निंटे मोइदीन’ के डायरेक्टर आरएस विमल पर उनकी नौकरानी ने आरोप लगाया है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्हें विमल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर काम पर रखा गया था। इतना ही नहीं बल्कि शुरू में उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया था।

विज्ञापन

नौकरानी ने शेयर किया पोस्ट

हालांकि, धीरे-धीरे चीजें बदल गईं और पानी सिर के ऊपर जाने लगा। जी हां, विमल कथित तौर पर अपनी नौकरानी के साथ बुरा बर्ताव करने लगा। महिला ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि विमल ने उसे पैसे की पेशकश की और नौकरी देने का वादा किया, लेकिन इस बहाने उन्होंने उसके साथ बुरा बिहेव किया। गौरतलब है कि ‘अनुजा अनुजा’ नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कई बातें लिखी गई हैं।

विज्ञापन

हॉल में बैठे होते थे विमल

अपने पोस्ट को शेयर करते हुए नौकरानी ने लिखा कि मुझे भी सिनेमा में हो रहे शोषण के बारे में कुछ कहना है। अगर आप किसी के घर में बर्तन धोने जाते हैं और दुर्भाग्य से अगर आपका जवाब हां है, तो ये सालों पहले तक ठीक था, लेकिन जब मैं विमल आरएस के घर गई, तो वहां कोई ऐसी बड़ी सुविधा नहीं थी और इसलिए मैं किचन में ही सोती थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं जब भी तैयार होकर आती थी, तो डायरेक्टर विमल हॉल में बैठे होते थे।

चेन्नई ले जाना चाहते थे

उन्होंने कहा कि शाम को विमल ने फोन किया और उन्होंने कहा कि कोई नौकरी करने की जरुरत नहीं है, मैं तुम्हें चेन्नई ले जाऊंगा और तुम वहीं रहना। इस पर मैंने कहा कि सॉरी लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि वो बार-बार फोन करते रहे और कई ऑफर दिए। इसके बाद मैंने कहा कि सिनेमा से मेरा कई लेना-देना नहीं है, तो विमल ने कहा कि बस यही एक चीज है, जिसे तुम मान लो और सब चीजें ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने खोले राज

गौरतलब है कि हर रोज साउथ सिनेमा से कोई ना कोई नया मामला सामने आ जाता है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट क्या सामने आई कि एक-एक करके इंडस्ट्री के काले राज खुलने लगे। ना सिर्फ डायरेक्टर आरएस विमल बल्कि इसके पहले भी कई लोगों पर एक्ट्रेसेस ने संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि ये सच में बड़ी बात है कि अब तक सभी इस मामले में चुप थे, लेकिन हेमा रिपोर्ट ने कई लोगों को हौसला दिया, जिसके बाद से इंडस्ट्री की काली करतूत दुनिया के सामने आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ