रणवीर सिंह पर बैन की इनसाइड स्टोरी, इतना कैसे बढ़ा 'डॉन 3' का विवाद? जानें कहां बिगड़ी बात

Ranveer Singh Farhan Akhtar Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म के मेकर्स ने FWICE में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है. वहीं अब रणवीर सिंह पर बैन लग चुका है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Ranveer Singh Farhan Akhtar Don 3 Controversy

'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद

Ranveer Singh Farhan Akhtar Don 3 Controversy: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप स्टार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. एक्टर जहां अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब रणवीर सिंह विवादों में छा गए हैं. फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ को छोड़ने को लेकर लंबे समय से रणवीर सिंह चर्चाओं में बने हुए थे. अब रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) ने बड़ा कदम उठा है और एक्टर पर बैन लगा दिया है. चलिए रणवीर सिंह के बैन की इनसाइड स्टोरी जानते हैं.

विज्ञापन

फरहान अख्तर ने शिकायत कराई दर्ज

फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ 11 अप्रैल को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में था कि एक्टर ने पहले फिल्म का ऑफर अपना लिया था और शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बीच में ही उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया. मामले की आगे की कार्रवाई करने के लिए FWICE को ये केस सौंपा गया.

विज्ञापन

शिकायत में क्या कहा?

FWICE ने बैठक बुलाई और यहां फरहान अख्तर और फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने FWICE को बताया कि प्री-प्रोडक्शन पर अब तक इस फिल्म पर 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का कहना है कि किसी बड़ी फिल्म से लीड एक्टर का अचानक से बाहर हो जाना मेकर्स को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है. फरहान ने ये भी कहा कि स्टारकास्ट को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल बनाया गया था, जिससे बड़ा नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

रणवीर सिंह को 3 बार भेजा गया नोटिस

वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह को कई बार नोटिस भेजा और रणवीर सिंह से अपने पक्ष रखने की मांग भी की. साथ ही फेडरेशन की तरफ से 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई को 3 रिमाइंडर भी जारी किए गए, जिसके बाद भी रणवीर सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. FWICE ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और रणवीर सिंह का रवैया देखते हुए उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. वहीं FWICE का कहना कि अभी भी रणवीर सिंह समय है कि वो अपना जवाब दे सकें.

विज्ञापन

क्या है नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव?

बता दें FWICE ने बैन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने बयान में कहा है कि रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया गया है. ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ की बात करें तो इसे एक तरीके का बैन ही कहा जाता है. जब तक रणवीर सिंह सामने आकर इस पर कोई जवाब नहीं देते हैं, तब तक फेडरेशन से जुड़ा कोई इंसान भी रणवीर सिंह के साथ काम नहीं कर सकता है.

रणवीर सिंह का बयान

वहीं रणवीर सिंह ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर की टीम ने कहा है कि ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधी हुई है, क्योंकि उनका मानना है कि आपसी सम्मान से इस विवाद को बेहतर संभाला जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ