Munawar Faruqui Funny Comment On Ex Ayesha Khan: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) कभी किसी कंट्रोवर्सी तो कभी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब एक बार फिर मुनव्वर चर्चा में आ गए हैं, जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) हैं। जाहिर है कि बिग बॉस के दौरान आयशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ली थी, जहां उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाते हुए काफी कीचड़ उछाला था। अब कॉमेडियन ने आयशा का सरेआम मजाक उड़ाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैंस ने कॉमेडियन से ली फिरकी
बता दें कि मुनव्वर फारूकी जहां भी जाते हैं, फैंस आयशा खान का नाम लेकर उनसे फिरकी लेते ही रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा फिर देखने को मिला जब कॉमेडियन हाल ही में हैदराबाद के एक इवेंट को अटेंड करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद उनके फैंस ने शानदार वेलकम किया और कॉमेडियन से शायरी सुनाने की रिक्वेस्ट की। मुनव्वर फारूकी ने भी अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए शायरी सुनाई।
यह भी पढ़ें: जब Priyanka Chopra की भाभी बनते-बनते रह गईं इशिता और कनिका, जानें क्यों नहीं बनी थी बात?
आयशा खान पर कही ये बात
इवेंट के दौरान भीड़ ने मुनव्वर फारूकी को आयशा खान का नाम लेकर चिढ़ाना शुरू कर दिया और उसने मजे लेने लगे। वहीं जैसे ही मुनव्वर के कानों में आयशा का नाम पड़ा तो कॉमेडियन अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने पहले तो पॉज लिया और फिर बोले, ‘बेली डांस नहीं आता है मेरे को। मेरे को सिर्फ शायरी आती है। वो मैंने आपको सुना दी है।’
आयशा ने लगाए थे आरोप
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर टू टाइमिंग का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि कॉमेडियन ने नाजिला खान के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें क्लोजर नहीं दिया और उनके साथ डेटिंग की थी। आयशा ने यह भी आरोप लगाया था कि नाजिला का मुनव्वर के साथ ब्रेकअप हो चुका है लेकिन शो में उन्होंने इस बात का छिपाए रखा था।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines