जब Priyanka Chopra की भाभी बनते-बनते रह गईं इशिता और कनिका, जानें क्यों नहीं बनी थी बात?

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Ex Fiance: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय के साथ सगाई कर ली है। दोनों के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि नीलम से पहले सिद्धार्थ की दो बार शादी टूट चुकी हैं। आइए जानते हैं क्यों?

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Ex Fiance

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Ex Fiance

Siddharth Chopra Roka Ceremony: ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के भाई की रोका सेरेमनी हुई है, जिसमें शामिल होने एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ पहुंची थीं। प्रियंका की होने वाली भाभी का नाम नीलम उपाध्याय है, जो कि खुद तमिल और तेलुगु फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। क्या आप जानते हैं कि नीलम उपाध्याय से पहले प्रियंका चोपड़ा के भाई का दो बार रोका हो चुका है?

विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का नाम नीलम उपाध्याय से पहले इशिता कुमार के साथ जुड़ा था। दोनों ने साल 2019 में रोका सेरेमनी की थी। दोनों की शादी भी फिक्स हो गई थी लेकिन अचानक एक दिन खबर आई कि दोनों की सगाई टूट चुकी है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और इशिता की सगाई की कई तस्वीरें वायरल हुईं। खुद प्रियंका चोपड़ा ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था।

विज्ञापन

क्यों टूटी थी पहली सगाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की मां ने बात करते हुए बताया था कि उनके बेटे अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि शादी के लिए अभी समय चाहिए। दूसरी तरफ खबर आई कि इमरजेंसी सर्जरी की वजह से सिद्धार्थ की इशिता संग शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद प्रियंका ने भी इशिता कुमार को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था।

विज्ञापन

Siddharth Chopra's ex-fiancee Ishita Kumar gets married in London

कनिका माथुर संग बटोरी थीं सुर्खियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 में सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर से शादी करना चाहते थे लेकिन किसी पर्सनल वजह से दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और उनके रास्ते अलग-अलग हो गए। उस समय खबर आई थी कि सिद्धार्थ ने अपने करियर पर फोकस करने के लिए कनिका से ब्रेकअप कर लिया था।

विज्ञापन

All you need to know about Priyanka Chopra's brother Siddharth and his fiance Kanika Mathur! - Bollywood News & Gossip, Movie Reviews, Trailers & Videos at Bollywoodlife.com

कौन हैं नीलम उपाध्याय?

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। नीलम इंडस्ट्री में करीब 9 साल से एक्टिव हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा खुद फिल्म निर्माता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ