Dolly Singh On Body Shaming: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस डॉली सिंह (Dolly Singh) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट को देखने के बाद फैंस उनकी तकलीफों का अंदाजा लगा सकते हैं। वो लड़की हमेशा हंसते हुए और बोल्ड बिंदास अंदाज में नजर आती है वो असल जिंदगी में क्या झेल रही है ये जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा। अब डोली ने खुलासा किया है कि वो बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। वो भी सिर्फ बाहरी दुनिया से नहीं बल्कि खुद अपने परिवार से।
डॉली को झेलनी पड़ी बॉडी शमिंग
उन्होंने लिखा है, ‘बहुत से लोगों की तरह मेरा वजन भी बढ़ता-घटता रहता है। स्किनी होने के कारण मेरा वजन आसानी से कम हो जाता है और वापिस बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ महीनों में मेरा वजन स्ट्रेस की वजह से काफी कम हुआ है। सच बोलू तो इस बार मुझे इसकी फिक्र नहीं हुई। मैं धीरे-धीरे समझ रही हूं। किसी बात की जल्दी नहीं है। अब मुझे अपनी बॉडी से प्यार है। मुझे अपनी बॉडी की हर कंडीशन से प्यार है क्योंकि ये मुझे सपोर्ट करती है। मैं अपनी बॉडी का निरादर करते हुए, इससे नफरत करते हुए बड़ी हुई हूं। लेकिन अब मैं इससे आगे बढ़ गई हूं और यही ग्रोथ है।’
लोग देते हैं ताने
इतना ही नहीं डॉली ने एक और नोट शेयर कर कहा, ‘मैंने तो अपनी बॉडी में हुए बदलाव को स्वीकार कर लिया लेकिन लोग ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। एक दिन मैं किसी से मिलने जा रही थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि वो मेरा सेफ स्पेस नहीं हैं। मैं जानती हूं वो मेरे वजन को लेकर कुछ न कुछ कहते। मेरे खोए हुए ग्लो या किसी और चीज को लेकर बात करते। अब 30 साल की डॉली को इससे तकलीफ नहीं होती लेकिन 13 साल की डॉली को? ये मुझे कभी-कभी पुरानी बुरी यादों की ओर ले जाता है।’
यह भी पढ़ें: Sherlyn Chopra के कपड़े देख फूटा यूजर्स का गुस्सा, बोले ‘शर्म नहीं आती इन बेशर्मों को’
मृणाल ने किया डॉली को सपोर्ट
उन्होंने आखिर में कहा, ‘अब मुझे एहसास हो गया है कि मेरी जिंदगी में कुछ ही लोग और जगह हैं जहां मैं जैसे मर्जी जा सकती हूं। मैं कैसी लग रही हूं, मैंने क्या पहना है या फिर मैं कितनी पतली हूं, मुझे सिर्फ प्यार ही मिलेगा। हालांकि, मेरा घर अभी भी वो जगह नहीं है। पर किसी न किसी दिन होगा।’ अब उनके इस भावुक पोस्ट पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने इस नोट को शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक यू डॉली। प्लीज मुझे अपने सेफ स्पेस में काउंट करना। उम्मीद है कि लोग अपनी आत्मा को ठीक करेंगे शरीर को नहीं।’
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
45 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines