बॉलीवुड में आए दिन नई-नई फिल्में बनती हैं, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पातीं। हालांकि हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिन्होंने कम बजट में बनी होने के बावजूद रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ऐसी ही एक फिल्म 80 के दशक में बनी थी, जिसने अपनी शानदार कहानी और दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म का बजट तो नाममात्र था, लेकिन इसने जो कमाई की, वो किसी भी बड़े निर्माता के लिए सपना ही हो सकती थी। यही नहीं, सालों बाद जब इस फिल्म का रीमेक बना, तो उसने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
1982 में बनी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
हम बात कर रहे हैं 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार’ की, जो अपने समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी, जिसे गोविंद मूनिस ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी केशव प्रसाद मिश्रा के प्रसिद्ध उपन्यास ‘कोहबर की शर्त’ पर आधारित थी। फिल्म में सचिन पिलगांवकर, साधना सिंह, इंदर ठाकुर, मिताली, सविता बजाज, शीला डेविड, लीला मिश्रा और सोनी रात जैसे कलाकार थे। इनकी बेहतरीन अदाकारी और फिल्म की मासूमियत ने इसे दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बसा दिया।
कम बजट, मगर बंपर कमाई
इस फिल्म को बनाने में महज 18 लाख रुपये खर्च हुए थे, लेकिन इसकी कमाई देखकर हर कोई हैरान रह गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। उस दौर के हिसाब से ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि फिल्म ने अपनी लागत से 30 गुना ज्यादा कमाई की थी।
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में हुई थी। इसकी खूबसूरत लोकेशन और वास्तविकता से भरपूर कहानी ने इसे आम जनता से जोड़ दिया। दर्शकों को चंदन और गुंजा की लव स्टोरी इतनी पसंद आई कि फिल्म सालों तक चर्चाओं में बनी रही। इस फिल्म की सफलता से राजश्री प्रोडक्शन को एक बार फिर से नई पहचान मिली, क्योंकि इससे पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं।
12 साल बाद बना रीमेक और छा गया
इस फिल्म की सफलता को देखते हुए 12 साल बाद 1994 में इसका रीमेक बनाया गया, जिसका नाम था ‘हम आपके हैं कौन…!’। इस फिल्म में वही कहानी एक मॉर्डन टच के साथ पेश की गई थी। इस बार फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोनीष बहल और रेणुका शहाणे जैसे बड़े सितारे नजर आए।
इस रीमेक ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। मात्र 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 250 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित किए और 90 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।
IMDb पर शानदार रेटिंग
अगर ‘नदिया के पार’ की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 8.2/10 की रेटिंग मिली हुई है, जो इस बात को दर्शाती है कि आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। ये फिल्म आज भी प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध है, जहां इसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस ने दी पति को धमकी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अब तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines