महाकुंभ 2025 के मेले से वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जबसे उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं, लोग उनके दीवाने हो गए हैं। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया और कई लोगों ने तो उन्हें हिरोइन तक मान लिया। अब मोनालिसा का एक लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
वेस्टर्न लुक में दिखीं मोनालिसा
अब तक ट्रेडिशनल और गाउन लुक में नजर आने वाली मोनालिसा ने इस बार अपने वेस्टर्न अंदाज से सबको चौंका दिया है। उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में वो जींस और टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट पहने नजर आईं। उनके काले चश्मे ने उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना दिया।
फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक तस्वीर में मोनालिसा स्टाइलिश चश्मे में पोज देती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में बिना चश्मे के नजर आईं। दोनों ही लुक्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि मोनालिसा की ये तस्वीरें कब की हैं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
‘द मणिपुर डायरीज’ से करेंगी डेब्यू
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आने वाली फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ में अहम रोल ऑफर किया, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। फैंस अब उनकी हर अपडेट पर नजर रखने लगे हैं। वहीं, मोनालिसा भी अपने फैंस को लगातार अपने लुक्स और लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स से अपडेट कर रही हैं।
डायरेक्टर की गिरफ्तारी से मचा बवाल
जहां एक तरफ मोनालिसा अपने नए लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें बलात्कार, मारपीट, जबरन गर्भपात और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं। इस मामले के चलते सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
इंडस्ट्री में सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया
सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। उनके साथ काम कर चुके कई लोगों ने इस खबर पर हैरानी जताई है। वहीं, कुछ लोग इसे इंडस्ट्री के लिए एक झटका बता रहे हैं। मोनालिसा इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, उनके फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहे हैं और उनके नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं।
मोनालिसा का करियर होगा प्रभावित?
डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर मोनालिसा के करियर पर पड़ेगा? क्योंकि ‘द मणिपुर डायरीज’ उनके लिए पहला बड़ा ब्रेक माना जा रहा था। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि ये मामला उनके करियर को प्रभावित नहीं करेगा और वो जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो की फिर से वापसी, तुलसी के रूप में लौटेंगी स्मृति ईरानी?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines