हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जब तक मेरे सभी गाने...', फिल्मों में संगीत के महत्व पर क्या बोले Mohit Soori?

डायरेक्टर मोहित सूरी अपनी नई फिल्म ‘सैयारा’ से एक बार फिर रोमांटिक फिल्मों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। है। मोहित ने फिल्म और संगीत के महत्व के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

मोहित सूरी अपनी नई फिल्म ‘सैयारा’ के जरिए एक बार फिर रोमांटिक फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगे। मोहित सूरी के लिए सिर्फ कहानी और कलाकार ही नहीं बल्कि फिल्म का संगीत भी उतना ही जरूरी होता है। इस फिल्म का म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है और इसके अब तक रिलीज हुए चारों गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

संगीत को लेकर मोहित की सोच

एचटी के साथ एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई जिसमें संगीत न हो। चाहे वो ‘मर्डर 2’ जैसी थ्रिलर हो, ‘आशिकी 2’ जैसा रोमांटिक ड्रामा, या फिर ‘आवारापन’ और ‘एक विलेन’ जैसी एक्शन फिल्में, हर एक में म्यूजिक अहम रहा है।

मोहित मानते हैं कि भले ही लोग सोचते हों कि उन्हें म्यूजिक की अच्छी समझ है, लेकिन वो खुद कहते हैं कि, मुझे सिर्फ लव सॉन्ग्स की समझ है। शायद मैं उसमें अच्छा हूं। उनके मुताबिक, वो गानों को सिर्फ फिल्म की सजावट की तरह नहीं बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने का हिस्सा मानते हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘सैयारा’ पर उन्होंने क्या कहा?

मोहित सूरी की यह फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मोहित ने कहा कि वो उन डायरेक्टर्स में से नहीं हैं जो फिल्म की शूटिंग के बाद गाने रिकॉर्ड करते हैं। उनके लिए पहले सभी गाने तैयार होना जरूरी है, तभी वो शूटिंग शुरू करते हैं। खासकर ‘सैयारा’ जैसी रोमांटिक फिल्म के लिए, जहां संगीत लीड कैरेक्टर्स की केमिस्ट्री जितना ही अहम होता है। उनके अनुसार, अच्छा म्यूजिक दर्शकों को जोड़ कर रखता है और इमोशन्स को गहराई देता है।

ये भी पढ़ें- Brad Pitt की फिल्म F1 की रिलीज पर Deepika Padukone ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola