हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता का कैंसर से निधन, देर रात होगा विजय का अंतिम संस्कार

Vijay Kadam Passes Away: सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। मशहूर एक्टर का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हम कोई भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

विज्ञापन
Vijay Kadam

Vijay Kadam Passes Away: सिनेमा जगत में गम के बादल अभी छटे भी नहीं थे कि और बुरी खबर आ गई। आज सुबह मशहूर एक्टर की कैंसर ने जान ले ली। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री अभी अमेरिकी एक्ट्रेस और कॉमेडियन मित्जी मैक्कल (Mitzi McCall) के निधन की खबर से बाहर भी नहीं आई थी कि एक और एक्टर की मौत की खबर आ गई। एक्टर के निधन पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

आज सुबह हुआ विजय कदम का निधन

दरअसल, मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम आज सुबह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि कदम अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। जी हां, एक्टर लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे और हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि विजय को बीते साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी।

आज देर रात होगा विजय का अंतिम संस्कार 

हालांकि विजय कैंसर का इलाज करवा रहे थे, लेकिन आज सुबह को इससे जिंदगी की जंग हार गए और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। विजय के निधन से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि आज देर रात को अंधेरी में विजय कदम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। विजय कदम की बात करें तो वो एक कमाल के अभिनेता थे। उन्होंने हमेशा ही अपने दर्शकों का दिल जीता है।

विज्ञापन

थिएटर से की थी करियर की शुरूआत

विजय ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। थिएटर में विजय का काम इतना शानदार था कि वो बेहद कम समय में ही पॉपुलर हो गए थे। थिएटर के बाद विजय ने धीरे-धीरे मराठी फिल्मों का रुख किया और अपनी एक्टिंग का जादू दिखाना शुरू किया। साथ ही अगर विजय के परिवार की बात करें तो उनकी फैमिली में उनकी वाइफ और एक बेटा है। अब विजय के जाने के बाद उनकी वाइफ और बेटा अकेले रह गए हैं।

फैंस भावुक होकर दे रहे श्रद्धांजलि

अभिनेता के निधन के बाद हर कोई वियज की पत्नी और बेटे की हिम्मत बढ़ा रहा है। साथ ही सभी उनके दुख में उनके साथ मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी हर कोई विजय की सराहना करते हुए नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। भले ही आज विजय हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस-कॉमेडियन Mitzi McCall का निधन, रुला कर चली गई सबको हंसाने वाली

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola