Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मां के निधन से टूट गए यह मशहूर एक्टर, पोस्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

Actor Aastad Kale Mother Passed Away: मशहूर एक्टर की मां के निधन की खबर सामने आई है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Jan 1, 2024 12:50
Actor Aastad Kale Mother Passed Away
Image Credit: News 24

Actor Aastad Kale Mother Passed Away: नए साल पर सिनेमा जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। जहां इस वक्त पूरी दुनिया नए साल का जश्न मन रही है। वहीं, अब एक मशहूर अभिनेता के घर मातम छा गया है। अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुके पॉपुलर मराठी एक्टर अस्ताद काले (Aastad Kale) की मां का निधन हो गया है। मां को खोने के बाद एक्टर बिखर गए हैं और उन्होंने इस दुख को जताने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से बाहर हुए Anurag Dobhal? Elvish Yadav के ट्वीट से मिला हिंट

---विज्ञापन---

एक्टर की मां का निधन

अस्ताद काले ने अब अपने फैंस को ये दुख भरी खबर सुनाई है। उन्होंने बताया कि अब उनका दिल कितना दुख रहा है। मां को खोने का गम कैसा होता है ये तो सभी जानते है। ये दुनिया का सबसे बड़ा दुख है जो कभी कम नहीं होता। बिना मां-बाप के जीना कितना मुश्किल है ये तो अब एक्टर की हालत देखकर ही समझ आ रहा है। मां सुनीता काले के दुनिया को अलविदा कहने पर अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भारी दिल के साथ लिखा है ‘वो चली गईं। अब…. यहां देखें पोस्ट: 

शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बता दें, एक्टर अस्ताद काले मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो फिल्म से लेकर टीवी शोज तक में काम कर चुके हैं। उन्हें आपने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi) में भी देखा होगा। इसके अलावा वो सिंगिंग में भी माहिर हैं। थिएटर में भी उनकी काफी रुचि रही है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अस्ताद एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनके पिता जहां बिजनेसमैन हैं वहीं, उनकी मां एक हाउस वाइफ थीं। जो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं।

---विज्ञापन---
Actor Aastad Kale Mother Passed Away

Image Credit: Google

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

मां की मृत्यु से एक्टर पूरी तरह से हिल चुके हैं। उसके इस पोस्ट को देख अब फैंस भी उदास हो गए हैं। सभी लोग अब सोशल मीडिया पर एक्टर को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस ने एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दी है और मुश्किल घड़ी में वो अस्ताद के लिए संवेदनाएं प्रकट की हैं। उम्मीद है कि इस मुश्किल वक्त में एक्टर को भगवान हिम्मत देंगे। बाकी इंडस्ट्री के लोग फैंस तो एक्टर का सपोर्ट कर ही रहे हैं।

First published on: Jan 01, 2024 12:23 PM

संबंधित खबरें