Mad Square OTT Release Date: तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘Mad Square’ में नार्ने नितिन और संगीत शोभन मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 28 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। खासकर युवाओं ने फिल्म की कहानी और मजाकिया अंदाज की तारीफ की, जिसका असर बॉक्स ऑफिस में भी देखने को मिला।
अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है और इसे लेकर मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। 123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘Mad Square’ 25 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, फिलहाल इसकी ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है और यह भी साफ नहीं है कि फिल्म किन लैंग्वेज में उपलब्ध होगी।
बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस और बजट
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘Mad Square’ ने रिलीज के सिर्फ 14 दिनों में ही भारत में करीब ₹47.6 करोड़ की शानदार कमाई की। फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹68.1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। लगभग ₹23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को कमाई के मामले में एक सफल प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
फिल्म की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी तीन कॉलेज दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोस्त कॉलेज कैंपस में अपनी जिंदगी को मस्ती और पागलपन भरे अंदाज में जीते हैं जिससे कई मजेदार और अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं। यह फिल्म युवाओं की दोस्ती, मजाक, और कॉलेज लाइफ को दिलचस्प तरीके से दिखाती है।
मुख्य किरदारों में नार्ने नितिन, प्रियंका जवालकर, सुभलेखा सुधाकर, और विश्णु ओई शामिल हैं। फिल्म का डायरेक्टर वी. कल्याण शंकर है। इसे सूर्यदेवरा नागा वामसी, हरीका सूर्यदेवरा और साई सौजन्या ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 2 घंटे 43 मिनट का है। इसका म्यूजिक भीम्स सेसिरोलियो और थमन एस ने दिया है, और सिनेमैटोग्राफी शामदत ने की है।
ये भी पढ़ें-Malayalam Crime Thrillers On OTT: रातों की नींद उड़ा देंगी ये 5 फिल्में, देखिए SonyLIV पर
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines