हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंदन से मिली बॉलीवुड स्टार्स को रेटिंग, कौन रहा आगे? किस स्टार को कितने नंबर?

Bollywood Stars ratings: विदेशों में भी बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मगर प्रियंका की पॉपुलैरिटी सभी सितारों पर भारी पड़ गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंदन के लोगों ने कई बी-टाउन सितारों को रेटिंग दी है।

विज्ञापन

Bollywood Stars ratings: कई बॉलीवुड स्टार्स को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। विदेशी पर्दे पर भी हिन्दी सिनेमा का काफी बोलबाला है। यही वजह है कि कई बॉलीवुड फिल्में विदेशों में भी रिलीज की जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ बी-टाउन सितारे विदेशियों के भी फेवरेट हैं।

लंदन से सामने आया वीडियो

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ विदेशियों ने बॉलीवुड सितारों को रेटिंग दी है। इस लिस्ट में ग्लोबल आइकन बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली है। वहीं विदेशी फैंस ने दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट को भी रेटिंग दी है।

बी-टाउन सितारों को मिली कितनी रेटिंग?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी फैंस को पहले कार्तिक आर्यन की तस्वीर दिखाई जाती है, जिन्हें वो 10 में से 0 और 6 नंबर देते हैं। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण की फोटो देखने के बाद दो फैंस ने उन्हें 10 में से 10 की रेटिंग दी है तो एक ने दीपिका को 10 में से 8 नम्बर दिए हैं। हालांकि रणवीर सिंह की तस्वीर पर विदेशी फैंस के रिएक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। रणवीर को देखने के बाद तीनों फैंस ने उन्हें 2, 3 और 5 की रेटिंग दी है। वहीं कारण पूछने पर उन्होंने रणवीर को ‘हंकी’ बताया है।

विज्ञापन

प्रियंका ने आलिया को पीछे छोड़ा

विदेशी फैंस का फेवरेट होने के मामले में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। तीनों फैंस ने जहां आलिया को 6, 4 और 4 की रेटिंग दी है तो प्रियंका की तस्वीर देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे और उन्होंने प्रियंका को 10 में से 10, 11 और 11 नम्बर दिए हैं। एक विदेशी फैन ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका उसे काफी पसंद है और वो सबसे सुंदर भी हैं।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो पर भारतीय यूजर्स भी कई मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, भारतीयों को नहीं पता कि विदेश में प्रियंका को लोग पागलों की तरह प्यार करते हैं। दूसरे फैन ने कमेंट किया, ईस्ट और वेस्ट प्रियंका इज बेस्ट। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका सबसे बेस्ट हैं ब्यूटी विद ब्रेन। आलिया के एक फैन ने कमेंट किया, प्रियंका बेशक अच्छी है मगर वो आलिया से ज्यादा खूबसूरत नहीं है। पता नहीं लोगों को क्या हो गया है?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola