हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kunickaa Sadanand कौन हैं? जो Bigg Boss 19 के प्रीमियर के बाद गूगल पर इस नंबर पर कर रही ट्रेंड 

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, जो 1990 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब बिग बॉस 19 में अपना जलवा दिखाने वाली हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर में कुनिका की ग्रैंड एंट्री हुई। प्रीमियर के बाद से दी कुनिका गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं कि कुनिका कितने नंबर पर ट्रेंड कर रही है?

विज्ञापन

कुनिका सदानंद ‘कुर्बान’, ‘खिलाड़ी’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘कोयला’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं अब बिग बॉस के  नजर आएंगी। आपको बताते हैं बॉलीवुड में विलन रोल में दिखने वाली कुनिका की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

कौन हैं कुनिका सदानंद?

कुनिका सदानंद का सफर एंटरटेनमेंट की दुनिया में 80 के दशक के आखिरी सालों से शुरू हुआ, जब उन्होंने फिल्म कब्रिस्तान (1988) से डेब्यू किया। इसके बाद ‘बेटा’, ‘गुमराह’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी हिट फिल्मों में अपने दमदार सपोर्टिंग रोल्स से उन्होंने पहचान बनाई। एक्टिंग तक लिमिटेड न रहते हुए, उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रखा और ‘लाखों में एक’ (1996) और ‘जुम्बिश’ (2006) जैसे पॉप एल्बम्स रिलीज किए। टीवी की दुनिया में भी वे उतनी ही चर्चित रहीं, ‘संजोग से बनी संगिनी’ और ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसे शो में अपने किरदारों से। अब जब वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी हैं, तो साफ है कि उनका यह एक्सपीरियंस और मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी घर के अंदर का गेम और भी मसालेदार और दिलचस्प बनाने वाली है।

कुमार सानू से था रिश्ता? 

कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार–चढ़ाव वाली रही है। 90s में उनका नाम सिंगर कुमार सानू के साथ खूब जुड़ा, खुद एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि सानू शादीशुदा थे और फिर भी दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात ऊटी में हुई थी, वहीं से दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। कुनिका की दो शादियां भी हुईं, पहली अभय से, जिससे उनका एक बेटा है, लेकिन रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने श्रीलाल से शादी की और उनसे भी एक बेटा हुआ, मगर ये शादी भी नहीं टिक पाई। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने कभी समाज के टैबू की परवाह नहीं की, यहां तक कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात भी उन्होंने खुलेआम कबूली। बाद में उन्होंने खुद को री–इन्वेंट किया, लॉ और फॉरेंसिक में डिग्री ली और 2018 में लीगल एडवोकेट बन गईं। आज वो ‘तारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ और NGO CHIP के जरिये बच्चों के वेलफेयर से भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस से पहले भी सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं- 

90s का वो दौर जब सलमान खान अपनी सुपरस्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, उसी वक्त इंडस्ट्री की चमकदार भीड़ में कुणिका साधानंद भी अपनी दमदार मौजूदगी से पहचान बना रही थीं। कुनिका ज्यादातर फिल्मों में विलेन या सपोर्टिंग रोल में नजर आती थी। सलमान के साथ खिलाफ कुनिका ‘कारन अर्जुन’ फिल्म में नजर आई थीं। उनका सीधा स्क्रीन-इंटरैक्शन भले कम रहा हो, लेकिन बड़ी फिल्मों की एंसेंबल कास्ट का हिस्सा बनकर उन्होंने हमेशा कहानी को वजन दिया। ‘सोराज बड़जात्या’ जैसे दिग्गज डाइरेक्टर की फिल्मों में भी उनका नाम जुड़ा, और उसी दौरान फिल्मी इवेंट्स और प्रोजेक्ट्स में सलमान और कुणिका के रास्ते कई बार टकराए। 

बिग बॉस प्रीमियर के बाद  गूगल पर कर रहीं हैं ट्रेंड – 

बताते चलें की एक्ट्रेस बिग बॉस प्रीमियर के बाद ही गूगल पर ट्रेंड कर रहीं हैं। खबर लिखे जाने तक एक्ट्रेस का नाम गूगल ट्रेंड्स में तीसरे नंबर पर चल रहा है। बिग बॉस कंटेस्टेंट लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद अब  कुनिका 10,000 के सर्च वॉल्यूम के साथ गूगल सर्च लिस्ट में भी हॉटस्पॉट पर हैं। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola