Krushna Abhishek Kashmera Shah Video: हाल ही में बॉलीवुड सितारे एक ही छत के नीचे दिखाई दिए। बीती रात मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Ashoke Pandit) की बेटी का वेडिंग रिसेप्शन था। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की और पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। ऐसे में अब सभी हसीनाओं के लुक पर चर्चा चल रही है। सभी लोग सोशल मीडिया पर अब पॉपुलर एक्ट्रेसेस ने इस फंक्शन में क्या पहना और कौन कैसा लग रहा था इस पर डिस्कशन कर रहे हैं।
कश्मीरा शाह ने लहंगे के साथ किया एक्सपेरिमेंट
इसी बीच मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की वाइफ और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का लुक भी सुर्खियों में छा गया। कल रात वो जिस तरह से तैयार होकर फंक्शन में पहुंचीं अब वो देखकर लोग बातें बना रहे हैं। कश्मीरा ने रिसेप्शन पार्टी में लहंगा पहना था लेकिन उसके साथ उनका जो ब्लाउज था उस पर से लोगों का ध्यान हटा ही नहीं। दरअसल, खूबसूरत हैवी वर्क वाले पीच लहंगे के ऊपर कश्मीरा ने डेनिम शर्ट को स्टाइल किया था। लेकिन ये शर्ट इतनी अटपटी और बोल्ड लग रही है कि देखने वालों के भी होश उड़ गए हैं।
बोल्डनेस देख भड़के लोग
कश्मीरा ब्लाउज की जगह ये शर्ट पहनकर अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रहीं हैं। एक तरफ से ये शर्ट की तरह है और दूसरी तरफ से ब्रालेट की तरह नजर आ रही हैं। इसमें वो अपना क्लीवेज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका ये ब्लाउज काफी डीप और बोल्ड है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स अब उनकी खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। कुछ उन्हें बेशर्म कहकर भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट करते हुए कहा, ‘बकवास है ड्रेसिंग सेंस, फैशन के नाम पर कुछ भी।’ एक बोला, ‘घटिया ड्रेस।’ तो किसी ने लिखा, ‘यार ये तो उर्फी को भी पीछे छोड़ रही है।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘वे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ऐसी बकवास ड्रेस क्यों पहनते हैं?’
यह भी पढ़ें: अपना ही ब्रेस्ट मिल्क पी रहीं ये मशहूर एक्ट्रेस? वजह कर देगी सन्न
एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल
एक ट्रोलर बोला, ‘फालतू ड्रेस।’ कोई मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘टेलर जल्दी जल्दी के चक्कर में वन साइड का सिलना भूल गया।’ एक ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘शर्म बेच खाई इन लोगों ने।’ एक फैन ने लिखा, ‘वह बहुत खूबसूरत महिला हैं। स्टाइलिस्ट और डिजाइनर बदलना चाहिए। कुछ अच्छा पहनो मैम।’ एक ने पूछा, ‘ये कौन- सा फैशन है?’ एक ट्रोलर बोला, ‘मैं तुम्हें 10 डॉलर देता हूं। बेहतर शर्ट लाओ।’ कोई बोला, ‘फैशन और अश्लीलता में अंतर है।’ किसी ने गुस्से में लिखा, ‘आप इसे किसी की शादी के रिसेप्शन पर क्यों ही पहनेंगे।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines