---विज्ञापन---

EXCLUSIVE: इंडिया में महिलाओं की सुरक्षा…. Sarojini Market में छेड़छाड़ मामले पर क्या बोलीं रशियन इंफ्लूएंसर KoKo?

Kristina Kumar, KoKo in India: मशहूर रशियन इंफ्लूएंसर कोको (KoKo in india) हाल ही में News24 के न्यूजरूम में आईं। इस दौरान कोको ने कई चीजों पर बात की। आइए जानते हैं कि कोको ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Kristina Kumar, KoKo in India: भारत एक ऐसा देश है, जहां पर मेहमानों को भगवान की तरह पूजा जाता है। फिर चाहे वो कोई भी क्यों ना है? इन दिनों इंडिया में एक नाम बेहद पॉपलुर है और सोशल मीडिया पर भी इनकी खूब चर्चा होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन है? तो आपको बता देते हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि लाखों लोगों की पसंद मशहूर रशियन इंफ्लूएंसर कोको (KoKo in india) हैं।

News24 के न्यूजरूम में क्रिस्टीना कुमार 

दरअसल, हाल ही में कोको यानी क्रिस्टीना कुमार (Kristina Kumar) News24 के न्यूजरूम में आईं। इस दौरान कोको ने कई चीजों पर बात की और बताया कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं? साथ ही कोको ने सरोजनी नगर मार्केट में उनके साथ हुए मिसबिहेव पर भी बात की। जब कोको से पूछा गया कि क्या सरोजनी मार्केट में उनके साथ हुई छेड़छाड़ की वजह से वो इंडिया से चली गई थीं? तो इसका जवाब देते हुए कोको ने कहा कि नहीं इंडिया से जाने की ये वजह नहीं थी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BHUKHAN PATHAK NEW (@bhukhan_19)

---विज्ञापन---

सरोजनी मार्केट में हुई थी छेड़छाड़

अपने जवाब में कोको ने कहा कि सरोजनी में हुई छेड़छाड़ इंडिया से जाने की वजह नहीं थी बल्कि उनकी फ्लाइट की टिकट पहले से बुक हो रखी थी और फ्लाइट से डेढ दिन पहले ही उनके साथ ये घटना हुई। कोको ने कहा कि मैं सिर्फ डेढ दिन पहने फ्लाइट की टिकट बुक नहीं कर सकती थी और वो घटना बेहद फनी थी और उन्होंने उस बात को दिल पर भी नहीं लिया।

---विज्ञापन---

क्या बोलीं कोको?

कोको ने कहा कि जब उनके साथ वो घटना हुई थी, तो किसी ने उनके साथ कोई मिसबिहेव नहीं किया बल्कि उन्होंने उसे फनी तरह से लिया। साथ ही कोको ने कहा कि इंडिया में रशिया से ज्यादा महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता है और रशिया में उनके साथ कई बुरी चीजें हुई हैं, लेकिन उन्हें इंडिया पसंद है और वो उस घटना को कुछ भी नहीं मानती हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Kristina Kumar | Koko in India (@koko_kkvv)

---विज्ञापन---

कौन हैं कोको?

कोको यानी क्रिस्टीना कुमार (Kristina Kumar) की अगर बात करें तो क्रिस्टीना कुमार रशिया की रहने वाली हैं, जो इंडिया में एक पॉपुलर इंफ्लूएंसर। कोको सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर वो फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। कोको को इंस्टाग्राम पर 346K लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, कोको सिर्फ 11 लोगों की ही फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर कोको अपनी रील्स को लेकर भी बेहद पॉपुलर हैं और उन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia की गिरफ्तारी पर ‘सुप्रीम’ रोक, कहा- शो के जरिए बाहर आई दिमाग की गंदगी

---विज्ञापन---

First published on: Feb 18, 2025 01:53 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola