Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गाने और एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। इसके अलावा खेसारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहते हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि उनके फैंस के होश उड़ गए।
दरअसल, वीडियो की शुरुआत में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी के बारे में बात करते हैं। शुरुआत में एक्टर कहते हैं कि वो अपनी पत्नी से काफी प्यार करते हैं। बाद में कहते हैं कि उन्हें हर एक्ट्रेस में अपनी पत्नी नजर आती है। खेसारी का ये विवादित बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
पत्नी समझकर करते हैं रोमांस
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा फिल्मों और गानों में एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। स्क्रीन पर भोजपुरी स्टार का खुल्लम-खुल्ला प्यार और रोमांस देख उनके फैंस भी गदगद हो जाते हैं।
हालांकि अब एक्टर ने खुद ही बता दिया है कि वो फिल्मों में एक्ट्रेस को अपनी पत्नी समझकर रोमांस करते हैं। ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा आता है।
यह भी पढ़ें: Sohail Khan के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? क्या सलमान के घर दोबारा बजने वाली है शहनाई?
वीडियो में क्या बोल गए खेसारी?
सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर कह रहे हैं कि ‘पर्दे पर मैं अपनी एक्ट्रेस को पत्नी समझकर प्यार करता हूं। पर्दे के बाहर मैं काफी शरीफ हूं। इससे बाहर वो न किसी को बुरी नजर से देखते हैं और न ही अपनी पत्नी के अलावा किसी और के साथ रोमांस करते हैं।’ खेसारी लाल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
काजल राघवानी भी रह गईं शॉक्ड
उधर, वीडियो में खेसारी लाल यादव के बयान पर उनके पीछे बैठीं एक्ट्रेस काजल राघवानी भी रिएक्ट करती हैं। एक्ट्रेस का रिएक्शन ऐसा होता है कि खेसारी क्या बोल गए? इसके बाद काजल एक्टर का मुंह बंद करने के लिए उनका गला दबा देते हैं। हालांकि यह सब एक मजाक के तौर पर होता है। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं।
संबंधित खबरें
JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
27 mins agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
1 hr agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
4 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
6 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
8 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
9 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
10 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
11 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines