---विज्ञापन---

Kesari 2 Vs Jaat BO Collection: ‘ग्राउंड जीरो’ के रिलीज होते ही दिखा ‘केसरी 2’ और ‘जाट’ का जलवा, कितनी कर ली कमाई?

25 अप्रैल को इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो ने सिनेमाघरों में दस्तक दी लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल जारी है। इसी बीच सनी देओल की फिल्म जाट और अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 ने अपना अच्छा परफॉर्मेंस जारी रखा है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जोर आजमाइश कर रहे हैं। इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो , अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। किसकी किस्मत चमकी और किसे झेलनी पड़ी हार की कड़वी सच्चाई? जानिए इस रिपोर्ट में।

‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई ने किया निराश 

इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आतंकवाद के बैकग्राउंड पर बनी इस एक्शन थ्रिलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने महज 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

---विज्ञापन---

सोमवार को तो गिरावट और भी ज्यादा हो गई और चौथे दिन का आंकड़ा 60-70 लाख के बीच सिमट कर रह गया। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

---विज्ञापन---

सनी देओल की जाट ने किया कमाल

सनी देओल हमेशा से एक्शन और दमदार डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। फिल्म जाट ने जबरदस्त ओपनिंग ली और अब तक 40.25 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो कि वीकडे के लिहाज से शानदार माना जा रहा है। गोपिचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और जगपति बाबू जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से कलेक्शन जारी रहा तो जल्द ही फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

अक्षय कुमार की केसरी 2 का सफर पड़ा फीका

अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने भी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वीकडे में इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो रविवार के मुकाबले करीब 70% की गिरावट है। अब तक फिल्म ने कुल 33.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय के साथ इस फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फिल्म को अपने अगले वीकेंड पर कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि कमाई में सुधार हो सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss विनर पर शराब के नशे में पति ने उठाया था हाथ? बीवी की सक्सेस से जलन के आरोपों पर क्या बोले एक्टर?

First published on: Apr 28, 2025 10:40 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola